₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन

Xiaomi ने बीते महीने भारतीय बाजार में नया फोन Xiaomi 17T लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर मिल रहा है।

₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने बीते महीने भारतीय बाजार में नया फोन Xiaomi 17T लॉन्च किया था। अब यह 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला फोन भारी डिस्काउंट के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर मिल रहा है। इसके अलावा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर वाले इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर से भी काफी बचत हो सकती है। यहां हम आपको Xiaomi 17T पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 17T Price & Offers

Xiaomi 17T का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹59,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹54,999 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹38,300 तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूद कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Xiaomi 17T Features & Specifications

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 के साथ आता है। यह फोन 6500mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 17T के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा, f/3.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्प में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Xiaomi 17T में कौन सा प्रोसेसर है?

Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi 17T में कौन सा कैमरा है?

Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Xiaomi 17T की बैटरी कैसी है?

Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Xiaomi 17T में डिस्प्ले कैसी है?

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent Leica-tuned camera system
  • Outstanding 5x periscope telephoto camera
  • Bright, vibrant AMOLED display
  • Good battery life
  • Reliable everyday and gaming performance
  • कमियां
  • Polycarbonate build feels less premium
  • Refresh rate behaviour can be inconsistent
  • Selfie camera lacks autofocus
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1268x2756 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  3. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  4. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  5. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  6. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  7. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  8. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  9. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  10. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »