Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro की कीमत का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Xiaomi अक्टूबर के चौथे हफ्ते में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर पर बेस्ड फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15 सीरीज पेश कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 15:02 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 सीरीज में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Xiaomi 15 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Xiaomi 15 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi अक्टूबर के चौथे हफ्ते में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर पर बेस्ड फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15 सीरीज ला सकता है। पिछले साल Xiaomi 14 सीरीज को 3,999 युआन (लगभग 47,299 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था। ऐसी संभावना है कि 15 सीरीज अपनी पिछली सीरीज की तुलना में कम से कम 500 युआन ज्यादा महंगी होगी। पब्लिकेशन CNMO की एक रिपोर्ट की एक नई लीक में Xiaomi 15 और 15 Pro की शुरुआती कीमत का खुलासा हुआ है। आइए Xiaomi 15 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 15 Series Price


पब्लिकेशन के अनुसार, एक टेक ब्लॉगर ने दावा किया है कि Xiaomi 15 की कीमत 4,599 युआन (54,415) होगी, जबकि 15 Pro की शुरुआती कीमत 5,499 युआन (लगभग 64,880 रुपये) होगी। टेक ब्लॉगर ने कथित तौर पर दावा किया कि कीमत चिपसेट और स्टोरेज की बढ़ती लागत के चलते बढ़ गई है। इसलिए स्मार्टफोन निर्माता कीमतों को बढ़ाने पर फैसला ले रहा है। इसके अलावा Xiaomi के फाउंडर और प्रेसिडेंट लेई जून के Xiaomi 14 लॉन्च इवेंट में संकेत दिया था, जिससे पुष्टि हुई कि Xiaomi 15 सीरीज 3,999 युआन की शुरुआती कीमतों से आगे जाएगी।


Advertisement
Xiaomi 15 Series Specifications


Ming-Chi Kuo ने भी पहले खुलासा किया था कि Snapdragon 8 Gen 4 चिप TSMC के N3E प्रोसेस का इस्तेमाल करेगा, जिससे मैन्युफैक्चरिंग लागत में बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत Snapdragon 8 Gen 3 से लगभग 25-30 प्रतिशत ज्यादा है, जो $190 (लगभग 15,906 रुपये) से $200 (लगभग 16,743 रुपये) होती है। इस महंगी चिप के चलते Xiaomi 15 सीरीज की कीमत पर प्रभाव पड़ेगा। लीक के आधार पर, Xiaomi 15 सीरीज में काफी अपग्रेड होगा, जिसमें बड़ा प्राइमरी सेंसर, टेलीफोटो मैक्रो, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, ग्लास बॉडी, सिलिकॉन एनोड बैटरी, वायरलेस रैपिड चार्जिंग और IP68 रेटेड बॉडी मिलेगी जो कि धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

Xiaomi 15 का स्टैंडर्ड वर्जन कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन वाली फ्लैट स्क्रीन से लैस होगा। वहीं Xiaomi 15 Pro में 2K रेजोल्यूशन, एक नेरो बेजल डिजाइन, फुल डेप्थ के साथ माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 15 का स्टैंडर्ड वेरिएंट 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस से लैस होगा। वहीं Xiaomi 15 Pro का कैमरा सिस्टम ज्यादा बेहतर होगा, जिसमें एक बड़े लेंस वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.