Xiaomi 15 Ultra रात में खींचेगा धांसू फोटो! 200MP टेलिफोटो कैमरा से मचाएगा धमाल

चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) के लेटेस्‍ट लीक से फोन के कैमरों के बारे में जानकारी मिली है।

Xiaomi 15 Ultra रात में खींचेगा धांसू फोटो! 200MP टेलिफोटो कैमरा से मचाएगा धमाल

Xiaomi 15 स्‍मार्टफोन की यह तस्‍वीर बीते दिनों सामने आई थी।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra के बारे में नई जानकारी
  • बेहतर फोकल लेंथ के साथ होगा 50MP मेन कैमरा
  • बड़े सेंसर वाला टेलिफोटो लेंस मिल सकता है फोन में
विज्ञापन
Xiaomi 15 स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग के बाद अब Xiaomi 15 Ultra को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। यह स्‍मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्‍च किया जाएगा। चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) के लेटेस्‍ट लीक से फोन के कैमरों के बारे में जानकारी मिली है। अनुमान है कि  Xiaomi 15 Ultra में 23mm फोकल लेंथ और f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। फोकल लेंथ की वजह से कैमरा लो-लाइट में बेहतर परफॉर्म कर पाता है। 

लीक में एक नए कस्‍टमाइज हार्डवेयर मॉड्यूल का भी जिक्र है। ऐसा हो सकता है कि उसे ‘शाओमी 15 अल्‍ट्रा' के मेन सेंसर के लिए डिजाइन किया गया हो। हालांकि टिप्‍सटर ने इस बारे में ज्‍यादा डिटेल नहीं दी है। इसके अलावा, नए शाओमी अल्‍ट्रा में 200 मेगापिक्‍सल सेंसर वाला टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। कथि‍त तौर पर वह यह लेंस 4 एक्‍स ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है। 

इस फोन को लेकर आई एक अन्‍य रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi 15 Ultra में ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्‍सल का LYT-900 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का सोनी का अल्‍ट्रावाइड सेंसर होगा और इतने ही एमपी का एक टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा। 

यह भी कहा जाता है कि फोन में डुअल लेयर OLED पैनल होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें अल्ट्रासोनिक ऑनस्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2.0 के साथ आ सकता है। इसमें 24GB तक रैम देखने को मिल सकती है। फोन 6,200mAh बैटरी के साथ आ सकता है। 

Xiaomi 15 Ultra को ग्‍लोबली लॉन्‍च किया जाएगा, जबकि इसी सीरीज में आने वाला Xiaomi 15 Pro सिर्फ चीन तक सीमित होगा। भारत में भी Xiaomi 15 Ultra को अगले ही साल लाया जाएगा। यह तीन मटीरियल फ‍िनिश- प्‍लेन लेदर, फाइबरग्‍लास और सिरैमिक में आ सकता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5240 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »