Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro होंगे 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro बाजार में दुनिया के पहले Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 स्मार्टफोन होंगे।

Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro होंगे 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर जल्द ही Xiaomi 14 सीरीज लॉन्च कर सकती है। आगामी स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में पहले दस्तक देने की अफवाह है। ऐसी संभावना है कि नेक्स्ट जनरेशन का Xiaomi फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब से कुछ महीनों में पेश हो जाएगा। पिछले कुछ महीनों से इन आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी आ रही है। अब  डिजिटल चैट स्टेशन से कुछ जानकारी सामने आई हैं। हालिया लीक से इन आगामी स्मार्टफोन्स की रैम कैपेसिटी और प्रोडक्शन स्थिति का पता चलता है।

Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro बाजार में दुनिया के पहले Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 स्मार्टफोन होंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने पहले भी कई बार लेटेस्ट क्वालकॉम फ्लैगशिप मोबाइल चिप पर विचार किया था। खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स को पिछले मॉडलों की तरह 8GB के बजाय 12GB RAM के साथ लाने की जानकारी है। हालांकि, इन स्मार्टफोन पर उपलब्ध अधिकतम रैम के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। पहले खुलासा किया गया था कि Xiaomi 14 Pro को 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

टिपस्टर का कहना है कि Xiaomi 14 सीरीज का प्रोडक्शन अगस्त के आखिर में शुरू हुआ। इस हफ्ते कंपनी ने ऑर्डर वॉल्यूम में 60 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है और आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। पहले भी कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। हालांकि, Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro दोनों में फ्लैट डिस्प्ले होने की बात कही गई है। इसके अलावा प्रो मॉडल में चारों ओर कम से कम बेजेल्स होंगे और iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की तरह टाइटेनियम मैटल का फ्रेम होगा। ये स्मार्टफोन्स नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च होने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »