Xiaomi 14 ग्लोबल मार्केट में 12GB रैम, 4610mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

भारत में शाओमी 14 स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 13:10 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 6.36 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस है
  • डिस्प्ले में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है
  • Xiaomi 14 में Leica कैमरा मिलता है

भारत में शाओमी 14 स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 अब ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो गया है। कंपनी ने 25 फरवरी को इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 के शुरू होने से पहले ही लॉन्च कर दिया। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है।  इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में Leica बैंडेड ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह IP68 रेटेड स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी बैटरी के साथ 90W HyperCharge सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ। 
 

Xiaomi 14 price, availability

Xiaomi 14 स्मार्टफोन अब ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे चीन में पिछले साल लॉन्च कर चुकी है। फोन की कीमत 999 यूरो (लगभग 89,500) रुपये है। यह सिंगल 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन में ब्लैक, जेड ग्रीन, और व्हाइट कलर ऑप्शंस दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 75 हजार रुपये से भी होगी। 
Advertisement

भारत में शाओमी 14 स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च होगा। इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। साथ ही Flipkart से भी खरीद का ऑप्शन होगा। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही फीचर्स होंगे। 
 

Xiaomi 14 specifications

Xiaomi 14 एक डुअल सिम फोन है जिसमें एक नैनो सिम है और ई-सिम है। यह 6.36 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस है जिसमें 1,200x2,670 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 460ppi पिक्सल डेंसिटी, और 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसकी डिस्प्ले में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें 4nm Snapdragon 8 Gen 3 SoC फिट है जिसे 12GB की LPDDR5 RAM और 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

कैमरा की ओर देखें तो Xiaomi 14 में Leica कैमरा मिलता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 900 मेन सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का तीसरा लेंस अल्ट्रावाइड शूटर के रूप में मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, NFC, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, Beidou, NavIC, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है। फोन में साउंड के लिए Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर मौजूद हैं। डिवाइस में 4,610mAh बैटरी है जिसके साथ 90W वायर्ड चार्जिंग, और 50W वायरलेस चार्जिंक का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस के डाइमेंशन 152.8x71.5x8.20mm और वजन 193 ग्राम बताया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • Bad
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.