Xiaomi 14 Civi का रिटेल बॉक्स लॉन्च से पहले लीक, फोन में होंगे 32 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे!

Xiaomi 14 Civi के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2024 09:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन Xiaomi Civi 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगा।
  • सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
  • इस फोन में 4,700mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग होगी।

फोन Xiaomi Civi 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Xiaomi 14 Civi भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन देश में 12 जून को लॉन्च होने वाला है। यह फोन Xiaomi Civi 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, फोन में 6.55 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है। अब लॉन्च से पहले इसके रिटेल बॉक्स की तस्वीरें लीक हो गई हैं जिससे फोन के मेन स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। 

Xiaomi 14 Civi के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें लीक हो गई हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस रिटेल बॉक्स को अपने सोशल मीडिया हैंडल X के एक पोस्ट में दिखाया है। बॉक्स पर उपलब्ध जानकारी के हवाले से टिप्स्टर के अनुसार, फोन में Leica ब्रांड का 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा होगा। फोन के डिस्प्ले के बारे में पता चलता है कि इसमें AMOLED पैनल दिया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। 

डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 SoC की बात सामने आई है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 4700mAh की है। इसके कलर ऑप्शन भी यहां रिवील हो गए हैं। फोन Cruise Blue, Matcha Green, और Shadow Black में आने वाला है। 

फोन Xiaomi Civi 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इसलिए इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस वैसे ही बताए गए हैँ। इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस फोन में 4,700mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगी। फोन की कीमत 50 हजार रुपये के लगभग बताई जा रही है।  डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है। जो इसे एक दमदार डिवाइस के रूप में पेश करेगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.