• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 13T के लॉन्च से पहले अनबॉक्सिंग वीडियो लीक, 5000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ दिखे ये कलर ऑप्शन!

Xiaomi 13T के लॉन्च से पहले अनबॉक्सिंग वीडियो लीक, 5000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ दिखे ये कलर ऑप्शन!

इसे वॉटर रसिस्टेंस बनाने के लिए IP68 रेट किया गया है।

Xiaomi 13T के लॉन्च से पहले अनबॉक्सिंग वीडियो लीक, 5000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ दिखे ये कलर ऑप्शन!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 13T अगले महीने Xiaomi 12T (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है।

ख़ास बातें
  • YouTube पर Xiaomi 13T का अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आया है।
  • इसमें रियर में आयताकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है।
  • लीक हुए वीडियो में फोन को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi 13T का लॉन्च अगले महीने के लिए संभावित है जिसे कंपनी ग्लोबल लेवल पर पेश कर सकती है। इसके लॉन्च से पहले फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो आनलाइन लीक हो गया है। वीडियो में फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन और फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का जिक्र किया गया है। हालांकि खबर लिखने के समय पर यह सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। आइए जानते हैं वीडियो में क्या जानकारी सामने आई है। 

YouTube पर Xiaomi 13T का अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फोन का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस पता चलते हैं। हालांकि खबर लिखे जाने के समय पर यह यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन दो कलर ऑप्शंस में आने वाला है। इसमें रियर में आयताकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है। जिसमें ट्रिपल कैमरा होगा। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी होगा। 

लीक हुए वीडियो में फोन को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया था। जिसमें ब्लैक और ग्रीन शामिल हैं। यूट्यूब के साथ ही टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने भी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस अपने ट्विटर हैंडल पर रिवील किए हैं। फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह पंच होल कटआउट के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। 

इसे वॉटर रसिस्टेंस बनाने के लिए IP68 रेट किया गया है। फोन MediaTek Dimensity 8200 Ultra SoC कैरी कर सकता है। जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। Xiaomi 13T ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 के साथ आ सकता है। इसमें 5000mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलने वाली है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। Xiaomi 13T का लॉन्च अगले महीने के लिए संभावित है जिसे कंपनी ग्लोबल लेवल पर पेश कर सकती है। Xiaomi 13T पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »