लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ Xiaomi 12 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Xiaomi 12 सीरीज़ चीन में 7:30pm CST Asia ( भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च की जाएगी। लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी की वेबसाइट व वीबो अकाउंट पर किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगी Xiaomi 12 सीरीज़
  • शाओमी 12 सीरीज़ के फोन में प्री-लोडेड आएगा MIUI 13
  • Xiaomi True Wireless 3 ईयरफोन्स होंगे आज लॉन्च
Xiaomi 12 सीरीज़ आज 28 दिसंबर को चीन में लॉन्च की जाने वाली है। इस सीरीज़ को लेकर कंफर्म हो गया है कि इसमें रेगुलर Xiaomi 12 के साथ-साथ Xiaomi 12 Pro मॉडल भी शामिल होगा। इसके अलावा, इस सीरीज़ का तीसरा फोन Xiaomi 12X होगा। नए फ्लैगशिप फोन के अलावा, शाओमी कंपनी आज के इवेंट में MIUI 13 को भी रिलीज़ करने वाली है। शाओमी 12 सीरीज़ में यह कस्टम-स्किन प्री-लोडेड आएगी। इन सब के अलावा, आज के इवेंट में Xiaomi True Wireless Earphones 3 और Xiaomi Watch S1 को भी लॉन्च किया जाएगा।
 

Xiaomi 12 series launch livestream details

Xiaomi 12 सीरीज़ चीन में 7:30pm CST Asia ( भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च की जाएगी। लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी की वेबसाइट व वीबो अकाउंट पर किया जाएगा।
Advertisement
 

Xiaomi 12X, Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro price (expected)

Xiaomi 12 सीरीज़ की आधिकारिक कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन हाल ही में टिप्सटर ने फोन की कीमतों को ऑनलाइन लीक किया है।  Xiaomi 12X सीरीज़ का सबसे सस्ता विकल्प होगा, जिसमें फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 41,100 रुपये) होगी। इसके  8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 44,700 रुपये) हो सकती है, जबकि इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 3,999 (लगभग 47,000 रुपये) में आ सकता है।

Xiaomi 12 फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग 50,500 रुपये) होगी। साथ ही इसके  8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग 54,000 रुपये) होगी, जबकि इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,999 (लगभग 58,800 रुपये) में आ सकता है।
Advertisement

Xiaomi 12 Pro फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,800 रुपये) होगी। इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 5,299 (लगभग 62,300 रुपये) में आ सकता है, जबकि इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,699 (लगभग 67,000 रुपये) होगी।
 

Xiaomi 12 series specifications (expected)

शाओमी 12 सीरीज़ लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगी, जिसके साथ Surge P1 भी मिलेगी। कंपनी ने 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और डुअल-कोर four-unit स्पीकर सिस्टम को भी टीज़ किया है, जो कि Harman Kardon द्वारा ट्यून होगा। फोन Android 12 आधारित MIUI 13 पर काम करेंगे। शाओमी 12 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया जाएगा। शाओमी 12 प्रो में तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं, शाओमी 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मौजूद होगा।

शाओमी 12 प्रो में QHD मिल सकती है, जबकि वनीला शाओमी 12 फोन फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आ सकता है। प्रो मॉडल में 4,600 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जबकि रेगुलर वेरिएंट 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है।
Advertisement

शाओमी 12 सीरीज़ के साथ कंपनी आज Xiaomi True Wireless Earphones 3 और Xiaomi Watch S1 को भी लॉन्च करेगी। ईयरफोन में HiFi साउंड और एन्हैंस्ड नॉइस रिडक्शन सपोर्ट मिलेगा। जबकि वॉच में सर्कुलर डिज़ाइन और दो फिजिकल बटन दिए जा सकते हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.