8GB रैम, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Xiaomi 11 Lite 5G NE भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत भारत में 26,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के बेस 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन का एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी कीमत 28,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 सितंबर 2021 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11 Lite 5G NE में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है शाओमी 11 लाइट 5जी एनई
  • फोन की सेल 2 अक्टूबर से होगी शुरू

फोन में Diamond Dazzle, Tuscany Coral, Vinyl Black और Jazz Blue कलर ऑप्शन मिलेंगे

Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन महीने की शुरुआत में Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro के साथ ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। शाओमी 11 लाइट 5जी एनई फोन Mi 11 Lite का ही वेरिएंट है, जो कि भारतीय मार्केट में जून में लॉन्च किया गया था। शाओमी 11 लाइट 5जी एनई में 10-bit Polymer OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर और 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।  
 

Xiaomi 11 Lite 5G NE price in India, sale date

Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत भारत में 26,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के बेस 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन का एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। शाओमी 11 लाइट 5जी एनई फोन में Diamond Dazzle, Tuscany Coral, Vinyl Black और Jazz Blue कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन की सेल Mi.com, Amazon.in, Mi Home stores और 10,000 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। इसे आप Mi sale और Amazon Great Indian Festival के दौरान खरीद सकते हैं। फोन की पहली सेल 2 अक्टूबर को आधी रात 12 बजे शुरू होगी
Advertisement

Xiaomi दिवाली ऑफर के तहत 1,500 रुपये की छूट दे रही है, जो कि 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वैध रहेगी। इससे फोन की कीमत घटकर 25,499 रुपय और 27,499 रुपये हो जाएगी। साथ ही फोन पर बैंक ऑफर के तहत 2,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी प्राप्त होगा। इन सब के अलावा, सैमसंग फोन पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध होगी।  
 

Xiaomi 11 Lite 5G NE specifications

डुअल सिम (नैनो) शाओमी 11 लाइट 5जी एनई फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.55-इंच का full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) 10-bit फ्लैट Polymer ओलेड ट्रू-कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन मं 240Hz टच सैम्पलिंग रेट, HDR 10+ और Dolby Vision सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो शूटर मौजूद है। कैमरा फीचर्स में 50 डायरेक्ट मोड्स मौजूद हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,250mAh की है, जिसके साथ आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी (12 बैंड्स सपोर्ट), 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, Infrared (IR) ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसके अलावा, फोन डुअल स्पीकर के साथ आ सकता है। फोन का डायमेंशन 160.53x75.73x6.81mm और भार 158 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4250 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.