विमिंस डे स्पेशल: हॉनर 9 लाइट पर मिलेगी छूट, जानें ऑफर

बुधवार दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाली यह सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। सेल में हॉनर 9 लाइट छूट के साथ उपलब्ध रहेगा।

विमिंस डे स्पेशल: हॉनर 9 लाइट पर मिलेगी छूट, जानें ऑफर
ख़ास बातें
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हॉनर 9 लाइट मिलेगा सस्ता
  • गुरुवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल
  • क्या हैं पूरे ऑफर, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
हुआवे के हॉनर ब्रांड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बुधवार को ख़ास छूट का ऐलान किया है। बुधवार दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाली यह सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। सेल में हॉनर 9 लाइट छूट के साथ उपलब्ध रहेगा। साथ ही एचडीएफसी डेबिट/क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा पुराने फोन पर 1,500 रुपये की एक्सचेंज छूट यूज़र को मिलेगी। ऑफर, हॉनर 9 लाइट के 4 जीबी/64 जीबी वैरिएंट पर लागू होगा।

 

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9 लाइट एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित कंपनी की लेटेस्ट ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। नए हैंडसेट में 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन की डेनसिटी 428 पिक्सल प्रति इंच है। हॉनर 9 लाइट में ऑक्टा-कोर हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरिएंट में मिलता है। (ध्यान रहे, छूट का लाभ सिर्फ 4 जीबी वाले वैरिएंट पर ही मिलेगा)

हॉनर 9 लाइट चार कैमरों के साथ आता है। फ्रंट व रियर पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरे वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ ऑटोफोकस के साथ आता है।

स्टोरेज की बात करें तो हॉनर 9 लाइट 32 जीबी व 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। दोनों की स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाई-फलाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी वीओएलटीई,जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

हॉनर 9 लाइट में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 3जी पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 24 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसके अलावा हैंडसेट के 2 घंटे और 20 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज हो जाने का दावा है। हॉनर 9 लाइट का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
डिस्प्ले5.65 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  2. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  6. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  7. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  8. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  9. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  10. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »