कौन हैं Piyush Pratik? iPhone 16 के लॉन्‍च में दिखे, IIT दिल्ली से Apple तक पहुंचने का सफर जानें यहां

iPhone 16 लॉन्च इवेंट के दौरान भारतीय मूल के Apple प्रोडक्ट मैनेजर Piyush Pratik भी नजर आए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 13:53 IST
ख़ास बातें
  • पीयूष प्रतीक IIT दिल्ली से ग्रेजुएट हैं।
  • 2019 में पीयूष ने प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में Apple में एंट्री की।
  • iPhone 16 सीरीज में आने वाले कैमरा कंट्रोल फीचर को दुनिया के सामने रखा।

iPhone 16 लॉन्च इवेंट के बाद से इंटरनेट पर भारतीय मूल के पीयूष प्रतीक का नाम सुर्खियों में है।

Photo Credit: Apple/YouTube screengrab

पीयूष प्रतीक का नाम Apple iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद सुर्खियों में छाया हुआ है। आखिर कौन हैं भारतीय मूल के पीयूष प्रतीक जिन्होंने iPhone 16 सीरीज में आने वाले खास कैमरा कंट्रोल फीचर को दुनिया के सामने रखा? आइए हम आपको बताते हैं। 

iPhone 16 सीरीज को कंपनी ने 9 सितंबर को दुनियाभर में लॉन्च कर दिया। सीरीज का लॉन्च इवेंट दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लाइव देखा जा रहा था। इसी बीच लाइव इवेंट के दौरान भारतीय मूल के Apple प्रोडक्ट मैनेजर Piyush Pratik भी नजर आए। पीयूष ने लेटेस्ट आईफोन सीरीज में मिलने वाले कैमरा कंट्रोल फीचर के बारे में दुनिया को बताया कि यह कैसे काम करता है। यह फीचर यूजर को एक्सपोज़र, ज़ूम और फ़िल्टर जैसी कैमरा सेटिंग्स को आसानी से एडजस्ट करने का एक्सेस देता है। जिससे फोन का कैमरा इस्तेमाल और भी आसान हो जाता है। 
Advertisement

इस लॉन्च इवेंट के बाद से इंटरनेट पर पीयूष प्रतीक का नाम सुर्खियों में दिखाई देने लगा। पीयूष प्रतीक दरअसल, IIT दिल्ली से ग्रेजुएट (via) हैं। उन्होंने यहां से बायोकेमिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी में डुअल डिग्री हासिल की हुई है। पीयूष ने यहां से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech), और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech), दोनों ही डिग्रियां ली हुई हैं। 

पीयूष के करियर की शुरुआत ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म Bain & Company में बतौर एक एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में हुई थी। यहां पर इन्होंने स्ट्रैट्जिक प्लानिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे अपने स्किल्स को निखारा। 2013 में प्रतीक ने दुनिया की सबसे बड़ी विज्ञापन टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक InMobi को जॉइन किया। 
Advertisement

InMobi में आने के बाद पीयूष ने तेजी से अपनी रैंकिंग बढ़ाई और Product Marketing के ग्लोबल लीड के रूप में काम किया। जल्द ही पीयूष प्रोडक्ट स्ट्रैट्जी और ऑपरेशंस के डायरेक्टर बन गए। 2017 में पीयूष ने Stanford Business School में दाखिला लिया और वहां से MBA की डिग्री को पूरा किया जो कि पूरी तरह Reliance Dhirubhai Scholarship पर आधारित थी। 
Advertisement

Apple में एंट्री
2019 में पीयूष ने Apple में एंट्री की। उन्होंने यहां के प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में जॉइन किया। पीयूष ने iPhone को बेहतर रूप देने के लिए काम किया। अब प्रतीक एपल में iPhone के लिए ग्लोबल प्रोडक्ट मैनेजमेंट और मार्केटिंग को देखते हैं। इससे पहले iPhone 13 सीरीज और iPhone SE (2nd जेनरेशन) के डेवलेपमेंट में भी उन्होंने योगदान दिया है। पीयूष का नाम इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  2. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  3. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  4. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  7. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  8. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  9. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  10. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.