• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कौन हैं Piyush Pratik? iPhone 16 के लॉन्‍च में दिखे, IIT दिल्ली से Apple तक पहुंचने का सफर जानें यहां

कौन हैं Piyush Pratik? iPhone 16 के लॉन्‍च में दिखे, IIT दिल्ली से Apple तक पहुंचने का सफर जानें यहां

iPhone 16 लॉन्च इवेंट के दौरान भारतीय मूल के Apple प्रोडक्ट मैनेजर Piyush Pratik भी नजर आए।

कौन हैं Piyush Pratik? iPhone 16 के लॉन्‍च में दिखे, IIT दिल्ली से Apple तक पहुंचने का सफर जानें यहां

Photo Credit: Apple/YouTube screengrab

iPhone 16 लॉन्च इवेंट के बाद से इंटरनेट पर भारतीय मूल के पीयूष प्रतीक का नाम सुर्खियों में है।

ख़ास बातें
  • पीयूष प्रतीक IIT दिल्ली से ग्रेजुएट हैं।
  • 2019 में पीयूष ने प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में Apple में एंट्री की।
  • iPhone 16 सीरीज में आने वाले कैमरा कंट्रोल फीचर को दुनिया के सामने रखा।
विज्ञापन
पीयूष प्रतीक का नाम Apple iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद सुर्खियों में छाया हुआ है। आखिर कौन हैं भारतीय मूल के पीयूष प्रतीक जिन्होंने iPhone 16 सीरीज में आने वाले खास कैमरा कंट्रोल फीचर को दुनिया के सामने रखा? आइए हम आपको बताते हैं। 

iPhone 16 सीरीज को कंपनी ने 9 सितंबर को दुनियाभर में लॉन्च कर दिया। सीरीज का लॉन्च इवेंट दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लाइव देखा जा रहा था। इसी बीच लाइव इवेंट के दौरान भारतीय मूल के Apple प्रोडक्ट मैनेजर Piyush Pratik भी नजर आए। पीयूष ने लेटेस्ट आईफोन सीरीज में मिलने वाले कैमरा कंट्रोल फीचर के बारे में दुनिया को बताया कि यह कैसे काम करता है। यह फीचर यूजर को एक्सपोज़र, ज़ूम और फ़िल्टर जैसी कैमरा सेटिंग्स को आसानी से एडजस्ट करने का एक्सेस देता है। जिससे फोन का कैमरा इस्तेमाल और भी आसान हो जाता है। 

इस लॉन्च इवेंट के बाद से इंटरनेट पर पीयूष प्रतीक का नाम सुर्खियों में दिखाई देने लगा। पीयूष प्रतीक दरअसल, IIT दिल्ली से ग्रेजुएट (via) हैं। उन्होंने यहां से बायोकेमिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी में डुअल डिग्री हासिल की हुई है। पीयूष ने यहां से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech), और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech), दोनों ही डिग्रियां ली हुई हैं। 

पीयूष के करियर की शुरुआत ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म Bain & Company में बतौर एक एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में हुई थी। यहां पर इन्होंने स्ट्रैट्जिक प्लानिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे अपने स्किल्स को निखारा। 2013 में प्रतीक ने दुनिया की सबसे बड़ी विज्ञापन टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक InMobi को जॉइन किया। 

InMobi में आने के बाद पीयूष ने तेजी से अपनी रैंकिंग बढ़ाई और Product Marketing के ग्लोबल लीड के रूप में काम किया। जल्द ही पीयूष प्रोडक्ट स्ट्रैट्जी और ऑपरेशंस के डायरेक्टर बन गए। 2017 में पीयूष ने Stanford Business School में दाखिला लिया और वहां से MBA की डिग्री को पूरा किया जो कि पूरी तरह Reliance Dhirubhai Scholarship पर आधारित थी। 

Apple में एंट्री
2019 में पीयूष ने Apple में एंट्री की। उन्होंने यहां के प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में जॉइन किया। पीयूष ने iPhone को बेहतर रूप देने के लिए काम किया। अब प्रतीक एपल में iPhone के लिए ग्लोबल प्रोडक्ट मैनेजमेंट और मार्केटिंग को देखते हैं। इससे पहले iPhone 13 सीरीज और iPhone SE (2nd जेनरेशन) के डेवलेपमेंट में भी उन्होंने योगदान दिया है। पीयूष का नाम इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »