WhatsApp पर अब AI की मदद से खुद लिख जाएंगे आपके मैसेज!

Meta लगातार अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp को अपग्रेड करने के लिए काम करता रहता है।

WhatsApp पर अब AI की मदद से खुद लिख जाएंगे आपके मैसेज!

Photo Credit: unsplash/Dima Solomin

WhatsApp पर नए फीचर पर काम हो रहा है।

ख़ास बातें
  • मेटा WhatsApp को अपग्रेड करने के लिए काम करता रहता है।
  • WhatsApp प्लेटफॉर्म में AI कैपेसिटी का विस्तार करने पर काम कर रही है।
  • WhatsApp ऐप में AI बेस्ड राइटिंग टूल शामिल करने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
Meta लगातार अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp को अपग्रेड करने के लिए काम करता रहता है। हाल ही में पता चला है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म में AI कैपेसिटी का विस्तार करने पर काम कर रही है। रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी मेटा AI इंटरफेस को फिर से डिजाइन करने के अलावा अन्य फीचर्स पर काम कर रही है। यहां हम आपको WhatsApp के आगामी फीचर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एंड्रॉयड ऑथोरिटी की एक रिपोर्ट से पता चला है कि WhatsApp अपने ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड राइटिंग टूल शामिल करने के लिए काम कर रहा है। ये नए टूल यूजर्स को मैसेज की प्रूफरीडिंग करने में मदद करने के साथ-साथ खास टोन के आधार पर उन्हें रीराइट करने और मोडिफाई करने में भी मदद करेंगे।

ये AI बेस्ड टूल यूजर्स को 7 फिल्टर में से किसी एक का उपयोग करके मैसेज को रिराइट करने में मदद करेगा। रिपोर्ट में कोड के अनुसार, इन फिल्टर में शॉर्टर, फनी, पंस, स्पूकी, रीफ्रेज, सपोर्टिव और सारकास्टिक शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब यह फीचर उपलब्ध होगा तो वॉट्सऐप यूजर्स को टेक्स्ट बॉक्स के बगल में सेंड बटन के ऊपर एक पेंसिल बटन नजर आएगा। इस बटन पर टैप करने से एक टेक्स्ट एडिटर खुलेगा जो यूजर्स को सभी AI टेक्स्ट एडिटिंग टूल का एक्सेस प्रदान करेगा।

इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है। इसका कोड WhatsApp वर्जन 2.25.85 में छिपा है। इसका मतलब है कि वॉट्सऐप के बीटा यूजर्स आने वाले समय में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ये AI राइटिंग टूल ऐप के यूजर्स के लिए बड़े स्तर पर कब रोल आउट किए जाएंगे।

WhatsApp पर जल्द ही फोटो कोलाज भी आने वाला है। खास बात यह है कि AI बेस्ड राइटिंग टूल ही इकलौता फीचर नहीं है जिस पर कंपनी काम कर रही है। WhatsApp कथित तौर पर स्टेटस अपडेट के लिए फोटो कोलाज फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है। यूजर अधिकतम 6 फोटो वाले ग्रिड में इमेज का चयन कर पाएंगे। यह फीचर एक अलग लेआउट ऑप्शन के तहत नजर आएगा जो स्टेटस अपडेट बनाते समय म्यूजिक, वॉयस और टेक्स्ट ऑप्शन के साथ नजर आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »