WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें

WhatsApp ने भारत में इन-ऐप बिल पेमेंट फीचर शुरू किया है, जिससे यूजर्स सीधे प्लेटफॉर्म पर ही घर और यूटिलिटी के बिल देख पाएंगे, मैनेज कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2026 14:05 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने भारत में इन-ऐप बिल पेमेंट फीचर शुरू किया है।
  • WhatsApp से यूजर्स घर और यूटिलिटी के बिल देख पाएंगे
  • WhatsApp पर यूजर्स को घर और यूटिलिटी का बिल भरने की सुविधा मिलेगी।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है।

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है, जिससे अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ही यूजर्स को घर और यूटिलिटी का बिल भरने की सुविधा मिलेगी। दरअसल इंस्टेंट मैसेजिंग साइट ने भारत में इन-ऐप बिल पेमेंट फीचर शुरू किया है, जिससे यूजर्स सीधे प्लेटफॉर्म पर ही घर और यूटिलिटी के बिल देख पाएंगे, मैनेज कर पाएंगे और उनका भुगतान कर पाएंगे। यह सर्विस भारत कनेक्ट नेटवर्क से जुड़ी है, जो कि यूजर्स को 30 कैटेगरी में 22,722 बिलर्स से जोड़ती है। इन कैटेगरी में बिजली, पानी, पाइप्ड गैस, FASTag रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल और लोन का पेमेंट शामिल है। इस अपडेट के जरिए यूजर्स होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए ₹ के आइकन पर टैप करके सीधे मेन इंटरफेस से बिल मैनेजमेंट टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कौन से मिलेंगे फीचर्स
यह प्लेटफॉर्म लिंक किए गए अकाउंट्स के लिए आने वाले बकाया बिलों की जानकारी ऑटो-फेच करता है। कई बार उपयोग के लिए पिछले ट्रांजेक्शन से बिलर की जानकारी पेमेंट्स होम स्क्रीन पर सेव रहती है।
यूजर्स एक ही यूटिलिटी प्रोवाइडर के तहत कई कंज्यूमर अकाउंट्स को लिंक और ट्रैक कर सकते हैं, जिसमें घर, ऑफिस या रिश्तेदारों के लिए अलग-अलग कनेक्शन शामिल हैं। आमतौर पर उपयोग की जाने वाली कैटेगरीज को मेन पेमेंट स्क्रीन पर हाइलाइट किया जाता है, जिससे एक डायरेक्टरी भी होती है जिससे बाकी कैटेगरीज तक पहुंचा जा सकता है। यूजर्स पेमेंट के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

Advertisement

कैसे करें बिल का भुगतान

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp खोलना है और ऊपर नेविगेशन बार में ₹ का आइकन का चयन करना है।
  • अब आपको उचित बिल कैटेगरी और प्रोवाइडर का चयन करना है।
  • जरूरी कंज्यूमर या अकाउंट आइडेंटिफायर दर्ज करना है और कन्फर्म करना है।
  • अब आपको ऑटो-फैच बिल की जानकारी और बकाया रकम को वेरिफाई करना है।
  • उसके बाद आपको अपनी पसंद का पेमेंट तरीका जैसे कि UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का चयन करना है।
  • फिर ऑथराइज करना है और ट्रांजेक्शन पूरा करना है।

वॉट्सऐप द्वारा बिल पेमेंट की सुविधा शुरू करने से भारतीय बाजार में WhatsApp की मौजूदा ट्रांजेक्शन और पब्लिक यूटिलिटी सर्विस का दायरा बढ़ जाएगा। इन सर्विस में मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो ट्रांजिट टिकटिंग और ऑटोमेटेड चैटबॉट के जरिए दी जाने वाली सरकारी नागरिक सर्विस शामिल हैं। यूटिलिटी पेमेंट को जोड़ने से बार-बार होने वाले और अक्सर किए जाने वाले फाइनेंशियल पेमेंट भी मौजूदा चैट इंटरफेस में शामिल हो जाते हैं। यह फीचर पूरे भारत में धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है और आने वाले हफ्तों में सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.