Samsung के इन स्मार्टफोन पर Vodafone दे रही है 1,500 रुपये का कैशबैक

देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने गुरुवार को सैमसंग के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की। इस रणनीतिक साझेदारी के साथ, सैमसंग के 4जी स्मार्टफोन अब ज़्यादा किफ़ायती हो गए हैं इन पर आकर्षक कैशबैक ऑफर भी लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 जनवरी 2018 13:28 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन सैमसंग के 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये कैशबैक दे रही है
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो, जे7 मैक्स और जे7 नेक्स्ट पर कैशबैक मिल रहा है
  • यह कैशबैक यूज़र के एम-पैसा वॉलेट में जाएगा
देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने गुरुवार को सैमसंग के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की। इस रणनीतिक साझेदारी के साथ सैमसंग के 4जी स्मार्टफोन अब ज़्यादा किफ़ायती हो गए हैं। वोडाफोन इन हैंडसेट आकर्षक कैशबैक ऑफर दे रही है। वोडाफोन के नए और मौज़ूदा ग्राहक अगर सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो, गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट या गैलेक्सी जे7 मैक्स स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

इस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए, प्रीपेड ग्राहकों को 24 महीने तक हर महीने 198 रुपये का रीचार्ज कराना अनिवार्य होगा। इन पैक के तहत, ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा। पोस्टपेड ग्राहकों को इस ऑफर के लिए किसी भी वोडाफोन रेड प्लान को लेना होगा। पहले 12 महीने के बाद 600 रुपये का कैशबैक मिलेगा और फिर 24 महीने बाद 900 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इस तरह ग्राहकों को कुल 1,500 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। यह कैशबैक ग्राहकों को वोडाफोन एम-पैसा वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा।
 

बात करें सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो की तो 8,490रुपये में बिकने वाले इस स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक के बाद फोन की प्रभावी कीमत 6,990 रुपये रह जाएगी। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट और सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स आमतौर पर क्रमशः 10,490 रुपये और 16,900 रुपये में मिलते हैं। लेकिन कैशबैक के बाद इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः 8,990 रुपये और 15,400 रुपये रह जाएगी।

इस ऑफर के बारे में बात करते हुए वोडाफोन इंडिया के कंज़्यूमर बिज़नेस के एसोसिएट डायरेक्टर, अवनीश खोसला ने कहा, ''हम सैमसंग के कुछ लोकप्रिय 4जी हैंडसेट पर ग्राहकों को वोडाफोन सुपरनेट 4जी डेटा का अनुभव दे रहे हैं। इस साझेदारी के साथ अलग-अलग कीमतों वाले 4जी स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर कर रहे हैं। यह ऑफर डेटा और 4जी को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने की हमारी रणनीति का हिस्सा है। सैमसंग के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को स्मार्टफोन अपग्रेड या खरीदने के लिए उत्साहित करेगी।''
Advertisement

वोडाफोन ने सबसे पहले माइक्रोमैक्स भारत-2 अल्ट्रा के लॉन्च के साथ कैशबैक ऑफर की शुरुआत की थी। फोन की बिक्री पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी और रिलायंस जियो के जियो फोन के लिए कंपनी 999 रुपये का कैशबैक दे रही थी। इसके बाद नवंबर के आख़िर में वोडाफोन ने चुनिंदा माइक्रोमैक्स 4जी स्मार्टफोन पर 2,200 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया। पिछले महीने ही कंपनी ने आईटेल मोबाइल के साथ साझेदारी की जिसके बाद आईटेल ए20 की प्रभावी कीमत 1,590 रुपये पर आ गई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  2. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  3. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  4. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  5. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  6. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  7. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  8. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  10. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.