Vivo का अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन 10 जनवरी को हो सकता है लॉन्च

वीवो के इन-स्क्रीन डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है। याद दिला दें कि जून 2017 में वीवो ने एमडब्ल्यूसी शंघाई में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग टेक्नोलॉजी को दिखाया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 जनवरी 2018 12:15 IST
वीवो के इन-स्क्रीन डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है। याद दिला दें कि जून 2017 में वीवो ने एमडब्ल्यूसी शंघाई में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग टेक्नोलॉजी को दिखाया था। कंपनी ने तब वीवो एक्सप्ले6 में हैंडसेट में इस टेक्नोलॉजी का डेमो दिया था। अब कंपनी इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ने को तैयार है। वीवो ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इससे जुड़ी एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि कंपनी सीईएस में एक इवेंट का आयोजन कर रही है।

जीएसएमअरीना की ख़बर के मुताबिक, वीवो द्वारा जारी की गई टीज़र तस्वीर की टैगलाइन है, ''अनलॉक द फ्यूचर''। और कंपनी ने 10 जनवरी को पहले इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर वाले स्मार्टफोन को पेश करने का वादा किया है। इस टैगलाइन से भी संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही इस नई टेक्नोलॉजी वाले डिवाइस को पेश करेगी।
Advertisement
 

इससे पहले इसी महीने ख़बर आई थी कि कंपनी जल्द ही वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। वीवो ने चीन में पिछले साल अगस्त में अपने एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसी महीने 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर वीवो एक्स20 प्लस यूडी नाम वाले एक वीवो स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया। यूडी नाम से पता चलता है कि फोन में 'अंडर डिस्प्ले' फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। फोन को मॉडल नंबर BK1124 नाम से लिस्ट किया गया है और यह 4जी एलटीई व फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा, वीवो एक्स20 प्लस यूडी में सभी स्पेसिफिकेशन वीवो एक्स20 प्लस वाले ही होने की उम्मीद है।  Vivo X20Plus UD के साथ Vivo X20 UD को भी लॉन्च किया जा सकता है।

पिछले महीने ही सिनेप्टिक्स ने पुष्टि की थी कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फ़ीचर देने वाली वीवो पहली स्मार्टफोन निर्माता होगी। नई जेनरेएशन के सिनेप्टिक्स क्लियर आईडी एफएस9500 सेंसर को ओलेड डिस्प्ले के साथ इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और वीवो एक्स20 के दोनों वेरिएंट में एमोलेड पैनल दिए गए हैं। वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फुलव्यू एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन फुल एचडी+ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.