Vivo Z10 से उठा पर्दा, इसमें है 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

Vivo Z10 को चुपचाप भारत में लिस्ट कर दिया गया है। पहली नज़र में यह स्मार्टफोन Vivo V7+ का नया वर्ज़न लगता है जिसे सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जुलाई 2018 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z10 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है
  • Vivo Z10 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ से लैस है
  • Vivo India की वेबसाइट पर इस फोन को किया गया लिस्ट
Vivo Z10 को चुपचाप भारत में लिस्ट कर दिया गया है। पहली नज़र में यह स्मार्टफोन Vivo V7+ का नया वर्ज़न लगता है जिसे सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। वीवो ज़ेड10 को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह फोन आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन फुलव्यू डिस्प्ले और मूनलाइट सेल्फी कैमरे के साथ आता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है जिसे फेस एक्सेस का नाम दिया गया है। यूज़र इस फोन में स्मार्ट स्प्लिट 3.0 और लाइव फोटो फीचर का मज़ा ले पाएंगे। भारत में Vivo V7+ को 21,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हम इस फोन को भी मिड-रेंज सेगमेंट होने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

Vivo Z10 स्पेसिफिकेशन

Vivo India की लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वीवो ज़ेड10 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले पैनल है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.4 प्रतिशत है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ से लैस है। रियर कैमरा स्लो मोशन और 64 मेगापिक्सल अल्ट्रा एचडी इमेज अपस्केलिंग फंक्शन के साथ आता है। सेल्फी पोर्ट्रेट फोन में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा मूनलाइट ग्लो तकनीक के साथ आता है। हैंडसेट में पोर्ट्रेट मोड भी है जो बैकग्राउंड को ब्लर करता है और सॉफ्टवेयर फीचर के दम पर तस्वीरों में बोकेह इफेक्ट हासिल करता है।

Vivo Z10 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन में जान फूंकने का काम करती है 3225 एमएएच बैटरी।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3225 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.