Vivo Y93 लॉन्च, दो रियर कैमरे और 6.2 इंच डिस्प्ले हैं इसमें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन Vivo Y93 लॉन्च किया है। कंपनी की वाई सीरीज़ का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ आता है।

Vivo Y93 लॉन्च, दो रियर कैमरे और 6.2 इंच डिस्प्ले हैं इसमें
ख़ास बातें
  • Vivo Y93 की कीमत 1,500 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये ) है
  • वीवो वाई93 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस4.5 पर चलता है
  • Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है
विज्ञापन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन Vivo Y93 लॉन्च किया है। कंपनी की वाई सीरीज़ का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन की अन्य खासियतों में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 6.2 इंच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल हैं। Vivo Y93 एक बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। इसे दो ग्रेडिएंट कलर मॉडल में पेश किया गया है और यह दिखने में वीवो वी11 जैसा है।
 

Vivo Y93 कीमत

चीनी मार्केट में Vivo Y93 की कीमत 1,500 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये ) है। स्मार्टफोन को स्टारी नाइट और रेड कलर रंग में बेचा जाएगा। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Vivo Y93 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वीवो वाई93 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस4.5 पर चलता है। इस फोन में कंपनी का अपना जोवी एआई असिस्टेंट मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1580 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एआई से लैस पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। फ्रंट कैमरा में फेस वेक, एआई ब्यूटीफिकेशन और एआर स्टीकर्स जैसे फीचर हैं।

Vivo Y93 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी है, लेकिन इसमें कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। हैंडसेट में 4,030 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1580 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y93, Vivo Y93 Price, Vivo Y93 Specifications, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »