Vivo Y91i को भारत में जल्द लॉन्च किए जाने की खबर, कीमत होगी 7,990 रुपये से शुरू

जानकारी मिली है कि Vivo Y91i को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पता चला है कि इसे भारत में 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2019 19:42 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y91i डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन है
  • वीवो वाई91आई की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है Vivo Y91i में
जानकारी मिली है कि Vivo Y91i को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पता चला है कि इसे भारत में 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो मलेशिया और वीवो थाइलैंड साइट की लिस्टिंग से Vivo Y91i के सार्वजनिक हो चुके हैं। प्रतीत होता है कि Vivo Y91i बहुत हद तक Vivo Y91 जैसा ही है जिसे इस साल भारत में लॉन्च किया गया था। Vivo Y91 की कीमत हाल ही में 1,000 रुपये कम की गई थी। यह एक तरह से वीवो वाई91आई के लॉन्च की ओर इशारा है।
 

Vivo Y91i की भारत में यह हो सकती है कीमत

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने गुरुवार को दावा किया कि Vivo Y91i भारत आने वाला है। इसके 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये होगी। इसके 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 8,490 रुपये होगा।
Advertisement

रिटेलर ने वीवो वाई91आई की उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

हमने वीवो वी91आई को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में Vivo India को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement
 

Vivo Y91i स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई91आई को मलेशिया और थाइलैंड में लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो का यह फोन डुअल-सिम (नैनो), एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर फनटच ओएस 4.5 और 6.22 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले से लैस है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी2 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है।

मलेशिया और थाइलैंड की लिस्टिंग में Vivo Y91i को डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन बताया गया है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें तो वीवो वाई91आई की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 4,030 एमएएच की है। डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, वीवो वी91आई के स्पेसिफिकेशन वीवो वाई91 वाले ही हैं। बता दें कि वीवो ने हाल ही में वीवो वाई91 की कीमत कम की थी। इसका 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,990 रुपये में मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.