Vivo Y75s, Vivo Y83 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने Vivo Y75 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस सीरीज़ में Vivo Y75s स्मार्टफोन ला रही है।

Vivo Y75s, Vivo Y83 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक

Vivo Y75s, Vivo Y83 जल्द हो सकते हैं लॉन्च

ख़ास बातें
  • चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo, Y75 का अपग्रेड लाएगी
  • Vivo Y83 हैंडसेट के भी लॉन्च की तैयारी चर्चा में
  • दोनों हैंडसेट चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने Vivo Y75 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस सीरीज़ में Vivo Y75s स्मार्टफोन ला रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि Vivo Y83 हैंडसेट के भी लॉन्च की तैयारी है। ये दोनों हैंडसेट चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट देखे गए हैं। आधिकारिक लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से Vivo Y75s दिखने में Vivo V7+ जैसा लगता है। हालांकि, कैमरे को लेकर कई अंतर हैं। ध्यान रहे, स्मार्टफोन वीवो की चीनी साइट पर भी देखा गया था। Vivo Y75s में 5.99 इंच का फुल व्यू 2.5डी कर्व्ड एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर। इसमें 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है।

Vivo Y75 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ में फोन को पावर देती है 3225 एमएएच की बैटरी। वहीं, Vivo Y75s एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। इसमें कंपनी का फनटच ओएस3.2 टॉप पर रहेगा। Vivo Y75s स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक, रेड और शैंपेन गोल्ड रंग वेरिएंट में दस्तक दे सकता है।

Vivo Y83 की लिस्टिंग पर जाएं तो स्मार्टफोन में 6.22 इंच का फुल व्यू 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर काम करता है, जो सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ के साथ आएगा। Vivo Y83 में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 64 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी इसमें यूज़र को मिलेगा।

Vivo Y83 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। बैटरी क्षमता 3180 एमएएच है और फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। इसके टॉप पर फनटच ओएस स्किन 4.0 दी गई है। Vivo Y83 ब्लैक, गोल्ड वेरिएंट में आएगा। ध्यान रहे, कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी हमें नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »