Vivo Y7s हुआ लॉन्च, 4,500 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से है लैस

वीवो ने आज अपने एक नए स्मार्टफोन Vivo Y7s को लॉन्च कर दिया है। जानें वीवो वाई7एस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जुलाई 2019 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y7s की चीनी मार्केट में कमत 1,798 चीनी युआन
  • वीवो वाई7एस में है 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज
  • 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है वीवो वाई7एस

Vivo Y7s हुआ लॉन्च, 4,500 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से है लैस

वीवो ने आज अपने एक नए स्मार्टफोन Vivo Y7s को लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई7एस के स्पेसिफिकेशन कुछ समय पहले इंडोनेशिया में लॉन्च हुए Vivo S1 के ग्लोबल वेरिएंट के समान हैं। वीवो वाई7एस की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी शामिल है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीवो वाई7एस को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। आइए अब आपको वीवो वाई7एस की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo Y7s की कीमत

चीनी मार्केट में वीवो वाई7एस की कीमत 1,798 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) तय की गई है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा। वीवो ब्रांड का यह हैंडसेट डार्क ब्लू और लाइट ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश में उपलब्ध होगा। हैंडसेट प्री-ऑर्डर के लिए कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है और इसकी बिक्री 20 जुलाई से शुरू होगी। वीवो वाई7एस के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच और फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।
 

Vivo Y7s specifications

रैम और फ्रंट कैमरे को छोड़कर वीवो वाई7एस के स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च हुए वीवो एस1 के ग्लोबल वेरिएंट से लगभग मिलते-जुलते हैं। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वाले वीवो वाई7एस में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो ब्रांड के इस हैंडसेट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं- 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/ 1.78 है, अपर्चर एफ/2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए वीवो वाई7एस में 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई7एस में वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन5, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। वीवो वाई7एस की लंबाई-चौड़ाई 159.53 × 75.23 × 8.13 मिलीमीटर और वज़न 179 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक P65

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y7s, Vivo Y7s Price, Vivo Y7s Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  11. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.