Vivo Y75 में है 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, जानें सारी ख़ूबियां

वीवो ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन वाई75 चीन में लॉन्च कर दिया है। वीवो वी7 के बेसिक वेरिएंट लग रहे इस फोन के स्पेसिफिकेशन लगभग वी7 जैसे ही हैं। लेकिन इसमें एक 16 मेगापिक्सल रिय कैमरे की जगह 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2017 09:41 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई75 की कीमत क्रमशः 15,500 रुपये है
  • फोन चीन में खरीदने के लिए पहले ही उपलब्ध है
  • फोन में कई सारे स्पेसिफिकेशन वी7 वाले ही हैं
वीवो ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन वाई75 चीन में लॉन्च कर दिया है। वीवो वी7 के बेसिक वेरिएंट लग रहे इस फोन के स्पेसिफिकेशन लगभग वी7 जैसे ही हैं। लेकिन इसमें एक 16 मेगापिक्सल रिय कैमरे की जगह 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं आगे की तरफ़ एक 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की जगह 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में फेशियल अनलॉक फ़ीचर बरक़रार है जिसे कंपनी ने फेस वेक नाम दिया है। वीवो वी7 की तरह ही, वीवो वाई75 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलविज़न डिस्प्ले। स्मार्टफोन कंपनी की चीनी वेबसाइट पर खरीदने के लिए पहले ही उपलब्ध है।
 

वीवो वाई75 कीमत

वीवो वाई75 की कीमत 1,598 चीनी युआन (करीब 15,500 रुपये) है। और यह चीन में खरीदने के लिए कपंनी की साइट पर उपलब्ध है। फोन गोल्ड, मैट ब्लैक और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।
 

वीवो वाई75 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम सपोर्ट वाला वाई75 एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित फनटच 3.2 ओएस पर चलता है। फोन में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। जैसा कि हमने बताया कि फोन में रियर पर फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। और आगे की तरफ़ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एक 16 मेगापिक्सल सेंसर है।

वीवो वाई75 में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। डिवाइस का डाइमेंशन 149.3x72.8x7.9 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Vivo, Vivo Y75, Vivo Y75 Price, Vivo Y75 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.