Vivo Y69 लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

चीन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वाई69 लॉन्च किया है। वीवो वाई69 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस हैंडसेट को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा।

Vivo Y69 लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
ख़ास बातें
  • वीवो वाई69 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • इस हैंडसेट को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • Vivo Y69 में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
चीन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वाई69 लॉन्च किया है। वीवो वाई69 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस हैंडसेट को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo Y69 को 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन रिटेल स्टोर के ज़रिए भी बेचा जाएगा।

Vivo Y69 में 5.5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। अच्छी बात यह है कि फोन दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए गए हैं।

वीवो वी69 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कंपनी ने पहली बार अपने स्मार्टफोन में लाइव फोटो फीचर का इस्तेमाल किया है। आपको फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का मूनलाइट सेंसर मिलेगा। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। बैटरी 3000 एमएएच की है। अफसोस कि बैटरी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मौज़ूद है। वीवो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलेगा।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और मैट ब्लैक कलर में मिलेगा। वीवो के इस फोन का डाइमेंशन 154.6 X 75.7 X 7.7 मिलीमीटर है और वज़न 162.8 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6570
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »