5,000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ Vivo Y54s लॉन्च, जानें कीमत...

Vivo Y54s की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,800 रुपये) है, जो कि फोन के सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के दाम हैं। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं लेक ब्लू और टाइटेनियम इम्पटी ग्रे।

5,000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ Vivo Y54s लॉन्च, जानें कीमत...

वीवो वाई54एस में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y54s में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है वीवो वाई54एस
  • फोन में मौजूद है दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Vivo Y54s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, सेल्फी कैमरा के लिए फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो वीवो वाई 54एस में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 128 जीबी स्टोरेज और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आया है। वीवो वाई54एस में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
 

Vivo Y54s price, availability

Vivo Y54s की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,800 रुपये) है, जो कि फोन के सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के दाम हैं। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं लेक ब्लू और टाइटेनियम इम्पटी ग्रे। वीवो वाई54एस फोन खरीद के लिए कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

हालांकि, Vivo ने वीवो वाई54एस फोन की भारतीय उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo Y54s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई54एस स्मार्टफोन Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.51 इंच का फुल एचडी+ (1,600×720  पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5.1, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और जीपीएस आदि शामिल है। सेंसर में ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास मौजूद हैं। यह फोन SBC, AAC, LDAC, aptX HD और aptX कोडेक को भी सपोर्ट करता है।

Vivo Y54s की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.15x75.35x8.50mm और भार 188.4 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y54s, Vivo Y54s Price, Vivo Y54s Specifications, Vivo
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  4. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  6. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  8. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  9. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  10. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »