8GB रैम के साथ Vivo Y53s भारत में जल्द होगा लॉन्च!

इस फोन को Vivo Y52s का सक्सेसर कहा जा रहा है जो कि चीन में पिछले साल लॉन्च किया गया था मगर भारत में नहीं आ सका था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 मई 2021 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y53s का मॉडल नम्बर BIS लिस्टिंग में भी देखा गया है
  • Vivo Y53s में फुलएचडी प्लस डिस्पले हो सकती है
  • गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में दी गई हैं स्पेसिफिकेशन

Vivo Y53s को Vivo Y52s का सक्सेसर कहा जा रहा है

Vivo Y53s को कथित रूप से गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में देखा गया है। साथ ही इसे कई सर्टीफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। उन्हीं में से एक है ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट। इस फोन को Vivo Y52s का सक्सेसर कहा जा रहा है जो कि चीन में पिछले साल लॉन्च किया गया था मगर भारत में नहीं आ सका था। वैसे Vivo Y53s जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग से इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आती हैं।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीवो का एक फोन मॉडल नम्बर V2058 के साथ गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में देखा गया है। इसे Vivo Y53s का मॉडल नम्बर बताया गया है और इसे गूगल प्ले की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में भी देखा गया है। इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी लिस्टिंग में दिखाई गई हैं। इसमें 8 जीबी रैम और ऑक्टाकोर MediaTek Helio G80 (MT6769T) चिपसेट हो सकता है। साथ ही Mali G52 GPU भी हो सकता है। फोन में Android 11 ओएस बताया गया है। स्क्रीन इसमें फुल एचडी प्लस हो सकती है जिसमें 1,080x2,408 पिक्सल का रिजोल्यूशन बताया गया है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है Vivo Y53s BIS लिस्टिंग में भी देखा गया है। इससे यह भी सामने आता है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च होगा। इसके अलावा कथित रूप से CQC लिस्टिंग में भी Vivo Y53s का जिक्र है जिसमें 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। गौरतलब है कि Vivo Y52s और Vivo Y52s (T1 Edition) को क्रमश: दिसम्बर 2020 और मई 2021 में चीन के अन्दर लॉन्च किया गया था। मगर ये फोन भारत में नहीं आए।

अब तक वीवो की तरफ इस कथित फोन को लेकर कोई भी सूचना बाहर नहीं आई है। लिस्टिंग में जो स्पेसिफिकेश बताई जा रही हैं उन पर आंशिक भरोसा किया जा सकता है। कंपनी ने अभी हाल ही में यूरोपीय बाजार में Vivo Y72 5G के साथ ही Vivo Y52 5G भी लॉन्च किया था। Vivo Y52 में MediaTek Dimensity 700 SoC चिप है और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.