Vivo Y39 5G लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट लगा है।

Vivo Y39 5G लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo Y39 5G स्मार्टफोन 6.68 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • फोन स्लिम और स्टाइलिश बिल्ड के साथ पेश किया गया है।
  • Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर यह रन करता है।
विज्ञापन
Vivo ने बिना किसी शोर शराबे के अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y39 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 6.68 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। डिवाइस 8 जीबी रैम से लैस है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट लगा है। फोन में कंपनी विशाल बैटरी दी है जो कि 6500mAh क्षमता की है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इतना ही नहीं, इस फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। आइए जानते हैं इसका कैमरा कैसा है, और अन्य खास फीचर्स समेत कीमत कितनी है। 
 

Vivo Y39 5G Price

Vivo Y39 5G को कंपनी ने मलेशियाई मार्केट में उतारा है। फोन को ओशन ब्लू और गैलेक्सी पर्पल कलर में पेश किया गया है। फोन में सिंगल 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है जिसकी कीमत MYR 1,099 (लगभग 20,000 रुपये) है। 
 

Vivo Y39 5G Specifications

Vivo Y39 5G स्मार्टफोन 6.68 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1608 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस 8 जीबी रैम के साथ आता है जिसके साथ में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट लगा है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी लगा है। Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर यह रन करता है। 

Vivo Y39 5G फोन में कंपनी विशाल बैटरी दी है जो कि 6500mAh की है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 83 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है। इतना ही नहीं, इस फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। इसके डाइमेंशन 165.7 x 76.3 x 8.09mm और वजन 205 ग्राम है। फोन स्लिम और स्टाइलिश बिल्ड के साथ पेश किया गया है। 

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का बोके कैमरा है। फ्रंट साइड में फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC और USB Type-C का सपोर्ट दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »