• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y37 Pro स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y37 Pro स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y37 Pro स्मार्टफोन को पिंक, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ चीन में CNY 1,799 युआन (करीब 21,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Vivo Y37 Pro स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Vivo

Vivo Y37 Pro Snapdragon 4 Gen 2 SoC पर काम करता है

ख़ास बातें
  • इसकी एक खासियत 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर है
  • इसमें सिंगल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है
  • इसे चीन में वीवो की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Vivo Y37 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। नया किफायती स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसकी एक अन्य खासियत 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर है। इसके अलावा, नए वीवो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 SoC पर काम करता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह इसी हफ्ते कंपनी की ओर से दूसरा Y-सीरीज स्मार्टफोन मॉडल है। इससे पहले चीन में Y300 Pro को भी लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Vivo Y37 Pro की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
 

Vivo Y37 Pro price, availability

Vivo Y37 Pro स्मार्टफोन को पिंक, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ चीन में । इस कीमत में फोन सिंगल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसे चीन में वीवो की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Vivo Y37 Pro specifications

Y37 Pro में 6.68-इंच HD+ (1608x720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 20.06:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.48 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। कंपनी ने इसमें Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 SoC दिया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को जोड़ा गया है।

कैमरा सिस्टम की बात करें, तो Vivo Y37 Pro का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला
5-मेगापिक्सल शूटर दिया गया है। फोन में 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo Y37 Pro में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है और यह फेशियल रिकॉग्निशन भी सपोर्ट करता है। फोन Android 14-बेस्ड Origin 4 OS के साथ शिप होता है। फोन में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 4.2, USB 2.0 Type-C पोर्ट, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS और 3.5mm ऑडियो पोर्ट शामिल है। Vivo का कहना है कि स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेट किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »