• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y35m+ स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च!

Vivo Y35m+ स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च!

Vivo Y35m+ जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Vivo Y35m+ स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च!

Photo Credit: Vivo

Vivo Y35m+ को जनवरी में आए Vivo Y35m (फोटो में) के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन Y35m का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है।
  • डिवाइस 6.64 इंच OLED डिस्प्ले के साथ बताया गया है।
  • यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Vivo 2023 की शुरुआत में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन Y35m का अपग्रेडेड वर्जन मार्केट में उतारने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी Y35m+ पर काम कर रही है। इस फोन को गूगल प्ले सपोर्ट, 3C और TENAA जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया जा चुका है। यानि कि कहा जा सकता है, फोन बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च हो सकता है। अब इस फोन को चीन में एक और महत्वपूर्ण लिस्टिंग में देखा गया है। यहां फोन के कई स्पेक्स से पर्दा उठाया गया है। आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में ताजा अपडेट। 

Vivo Y35m+ जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। बहुत संभव है कि फोन आने वाले कुछ दिनों में ही चीन में लॉन्च कर दिया जाए। हालांकि अब इस लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट भी बता दी गई है। प्राइसबाबा की एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च से पहले फोन को चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में देखा गया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन भी लिस्ट किए गए हैं। डिवाइस 6.64 इंच OLED डिस्प्ले के साथ बताया गया है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर से साथ लिस्ट है। 

कैमरा के बारे में बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा देखने को मिलने वाला है, जैसा कि लिस्टिंग में पता चलता है। इसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। जबकि इसके साथ वाले सेंसर के बारे में यहां जानकारी नहीं मिलती है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

Vivo Y35m+ में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर होने की खबर है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोन में USB-C पोर्ट भी सपोर्टेड बताया गया है। यह Android 13 आधारित OriginOS के साथ आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसे स्टार रिंग ब्लैक और रिपल ग्रीन कलर्स में पेश किया जा सकता है। चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक, इसके 25 मई को लॉन्च होने बात कही गई है। यह जनवरी में लॉन्च हुए Vivo Y35m के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आएगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »