5000mAh बैटरी, Android 13 से लैस Vivo Y35 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo Y35 5G में 6.51 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने Vivo Y35 5G को चीन में पेश कर दिया है।
  • Vivo Y35 5G में 6.51 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y35 5G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने Vivo Y35 5G को चीन में पेश कर दिया है। Vivo के इस नए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ-साथ Android 13 OS का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने अगस्त में कुछ एशियाई मार्केट्स में Snapdragon 680 चिपसेट वाले Vivo Y35 का 4G वर्जन पेश किया। यहां Vivo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
 

Vivo Y35 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Vivo Y35 5G में 6.51 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो, 269 ppi पिक्सल डेंसिटी, 60Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz तक टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन की ऑफिशियल लिस्टिंग के मुताबिक, फोन 88.99 प्रतिशत का स्क्रीन स्पेस प्रदान करता है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह वीवो स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Dimensity 700 चिपसेट से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB, 6GB और 8GB RAM का ऑप्शन मिलता है। वही इसमें अधिकतम 128GB स्टोरेज मिलती है। बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 13 OS पर बेस्ड OriginOS Ocean UI पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो Vivo Y35 5G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें ड्यूल SIM, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Vivo Y35 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Vivo Y35 5G के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,199 Yuan (14,154) रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 Yuan  (16,515) रुपये है। इसके अलावा 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 1,499 Yuan (17,698) रुपये में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा या नहीं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  2. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
  3. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  4. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  5. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  6. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  2. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  3. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
  4. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  5. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  6. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  9. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.