50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y35 बजट स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च!

इसकी बैटरी क्षमता के बारे में कहा गया है कि यह डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जुलाई 2022 11:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आने की उम्मीद है।
  • इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा, ऐसा कहा गया है।
  • फोन में ब्लूटूथ 5.2 और डुअल बैंड वाइ-फाई सपोर्ट होगा।

Vivo Y35 में Vivo T1x (फोटो में) की तरह ही Snapdragon 680 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Vivo Y35 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है क्योंकि एक बार फिर से इसके रेंडर्स और फुल स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इससे पहले स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स जैसे Geekbench, TKDN और EEC पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जो संकेत देता है कि भारत में भी इसकी एंट्री बहुत जल्द हो सकती है। अब एक टिप्स्टर ने इसके बारे में ताजा खुलासा किया है और रेंडर्स के साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस की पूरी लिस्ट शेयर की है। 

टिप्स्टर सुधांशु ने Vivo Y35 के रेंडर्स को अपने ट्विटर हैंडल से लीक किया है। इसे एक बजट स्मार्टफोन बताया जा रहा है। स्पेसिफिकेशंस को लेकर कहा गया है कि फोन 6.58 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा जो कि एक फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होने वाला है। इसमें एलसीडी पैनल होगा और डिजाइन वॉटर ड्रॉप नॉच वाला होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड में दिए जाने की उम्मीद है। इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस से भी टिप्स्टर ने पर्दा उठाया है। 

Advertisement
Vivo Y35 के लिए कहा गया है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च होगा, जो कि आजकल अधिकतर स्मार्टफोन्स में एक ट्रेंड के रूप में देखा जा रहा है। इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा और साथ में 2-2 मेगापिक्सल के दो और लेंस होने की बात कही गई है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट साइड में 16 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। जहां तक प्रोसेसर की बात है, इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 680 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज हो सकती है। 

इसकी बैटरी क्षमता के बारे में कहा गया है कि यह डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 10W चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ 5.2 और डुअल बैंड वाइ-फाई के सपोर्ट के साथ आ सकता है। रेंडर्स के मुताबिक, फोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में रिलीज किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y35, Vivo Y35 Specifications, Vivo Y35 Leaks

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.