5000mAh बैटरी, 13MP डुअल कैमरा के साथ Vivo Y33e 5G बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y33e 5G की सेल जून में शुरू होगी। फोन को सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मई 2022 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y33e 5G एंड्रॉयड 12 आधारित फोन है
  • Vivo Y33e 5G की सेल जून में शुरू होगी
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है

Vivo Y33e 5G की चीन में कीमत 1299 युआन (लगभग 15,000 रुपये) है।

Photo Credit: Weibo/Vivo

Vivo Y33e 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने मार्च में Vivo Y33s को पेश किया था और अब  Vivo Y33e 5G को लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट लॉन्च Vivo Y33s का ही नया वेरिएंट है। फोन में 6.51 इंच की एलसीडी स्क्रीन है जिसमें टियरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। रिफ्रेश रेट 60Hz का है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह एचडीप्लस 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है और 88.99 प्रतिशत स्क्रीन स्पेस दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 
 

Vivo Y33e 5G price, availability

Vivo Y33e 5G की सेल जून में शुरू होगी। फोन को सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत कंपनी ने 1,299 युआन (लगभग 15 हजार रुपये) बताई है। फोन को फ्लोराइट ब्लैक और मैजिक ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Vivo Y33e 5G specifications and features

Vivo Y33e 5G एंड्रॉयड 12 आधारित फोन है जो OriginOS के साथ Ocean UI पर रन करता है। इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को बढा़ने के लिए फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। फोन में 6.51 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें टियरड्रॉप नॉच डिजाइन है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह एचडीप्लस 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो, फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और उसके साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें पोर्ट्रेट मोड, नाइट सीन और टाइम लैप्स जैसे फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट इसमें मिल जाता है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  2. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 10,001 mAh बैटरी वाला Realme लेटेस्ट फोन खरीदें 4 हजार से ज्यादा सस्ते में! यहां आया तगड़ा ऑफर
  4. अब AI करेगा आपकी तरफ से पेमेंट! भारत में लॉन्च हुआ नया UPI प्रोटोकॉल
  5. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  6. Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
  8. महंगे हुए Samsung Galaxy A17 5G और Galaxy F17 5G! नई कीमतें लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  3. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  4. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  5. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  6. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  7. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  8. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. अब AI करेगा आपकी तरफ से पेमेंट! भारत में लॉन्च हुआ नया UPI प्रोटोकॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.