वीवो वाई31ए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 01:38 IST
वीवो ने पिछले महीने बजट स्मार्टफोन वाई31 लॉन्च किया था। अब कंपनी ने चीन में इसका नया वेरिएंट वाई31ए लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। चीन की एक टेलीकॉम कंपनी 999 चीनी युआन (करीब 10,200 रुपये) में बेच रही है। हैंडसेट को चीन के बाहर लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

वीवो वाई31ए एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। हैंडसेट में 4.7 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम व एड्रेनो 306 जीपीयू।
Advertisement
 

इस बजट हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन से यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड और प्ले कर पाएंगे। इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

वीवो वाई31ए का डाइमेंशन 137.2x68.7x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 141 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2100 एमएएच की बैटरी। इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फोटोसेंसेटिव सेंसर भी मौजूद हैं।
Advertisement

वीवो ने इस महीने की शुरुआत में 6 जीबी रैम से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन वीवो एक्सप्ले5 एलीट लॉन्च किया था। हैंडसेट में 5.43 इंच का क्वाड एचडी रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ 6 जीबी का रैम दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.