Vivo Y3 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें खासियतें

Vivo Y3 में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लैंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर।

Vivo Y3 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें खासियतें

Vivo Y3 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

ख़ास बातें
  • Vivo Y3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
  • Vivo Y3 का पहला वेरिएंट मई महीने में हुआ था लॉन्च
  • वीवो वाई3 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन
चीनी मार्केट में Vivo Y3 का नया वेरिएंट उतारा गया है। नया वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। चीनी कंपनी Vivo ने पहले अपने स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा था। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। इसमें गेम क्यूब  और डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौज़ूद है। वीवो वाई3 में वाटरड्रॉप नॉच है। यह तीन रियर कैमरे और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। वीवो वाई3 के चार अलग कलर वेरिएंट हैं। सबमें ग्रेडिएंट बैकपैनल है।
 

Vivo Y3 price

वीवो वाई3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। याद रहे कि कंपनी ने मई महीने में वीवो वाई3 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 1,498 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में लॉन्च किया था। 64 जीबी स्टोरेज वाला नया मॉडल इंक ब्लू और रेड ब्लैक रंग में मिलता है।

Vivo Y3 को फिलहाल भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।
 

Vivo Y3 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Vivo Y3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.35 इंच एचडी+ (720x1544 डिस्प्ले) है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y3 में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लैंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है।

Vivo Y3 में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ (वर्जन का फिलहाल पता नहीं), यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी (वर्जन 2.0) पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है।

एक्सेलेरोमीटर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Vivo Y3 की लंबाई-चौड़ाई 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर और वज़न 190.5 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो पी35
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y3 price in India, Vivo Y3 specifications, Vivo Y3, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »