Vivo Y28s 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 17:04 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.56 इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल ) LCD स्क्रीन है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • Vivo का Pad 3 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है

यह स्मार्टफोन Andorid 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने पिछले महीने कुछ मार्केट्स में Y28s 5G को लॉन्च किया था। इसके भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) का दावा है कि देश में इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये होगा। इसके 6 GB + 128 GB और 8 GB + 128 GB वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 15,499 रुपये और 16,999 रुपये हो सकते हैं। मलेशिया में इसके 12 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस RM 799 (लगभग 14,000 रुपये) और 16 GB + 256 GB का RM 999 (लगभग 18,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Twinkling Purple और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo Y28s 5G के स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन Andorid 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है। इसमें 6.56 इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल ) LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 840 निट्स की ब्राइटनेस के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इसमें 8 GB का LPDDR4X RAM और 256 GB की स्टोरेज है। Y28s 5G के RAM को बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज के इस्तेमाल से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, GPS, Beidou, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में ऑथेंटिकेशन के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Y28s 5G की 5,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 185 ग्राम का है।  Vivo का Pad 3 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की चीन में वेबसाइट पर लिस्टेड है। हालांकि, इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। इसके RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की पुष्टि हो गई है। इस वर्ष मार्च में कंपनी ने Pad 3 Pro को पेश किया था। Vivo Pad 3 को Pad 3 Pro की तुलना में कम स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Speaker Type

Mobile or Tablet or Laptop

Features

ब्लूटूथ

Colour

Gold

Connection

Wireless

Configuration

Mono (1 Channel)

Power Output

3W

Power Source

Battery
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.