Vivo Y1s के भारत में जल्द लॉन्च होने का दावा, ये हैं इसकी खासियतें

भारत में Vivo Y1s की कीमत की घोषणा होना अभी बाकी है। हालांकि, इसका 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंबोडिया में 109 डॉलर (लगभग 8,100 रुपये) कीमत के साथ लिस्टेड है।

Vivo Y1s के भारत में जल्द लॉन्च होने का दावा, ये हैं इसकी खासियतें

Vivo Y1s में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट मिलता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y1s पहले से कुछ अन्य बाज़ारों में उपलब्ध है
  • कंबोडिया में स्मार्टफोन की कीमत 109 डॉलर यानी लगभग 8,100 रुपये
  • मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट और 4,030mAh बैटरी से लैस है वीवो फोन
विज्ञापन
Vivo Y1s के भारत में जल्द लॉन्च होने का दावा है। नया स्मार्टफोन पहले से ही कुछ अन्य बाज़ारों में उपलब्ध है। यह वीवो Y-सीरीज़ में कंपनी का लेटेस्ट मॉडल होगा जो युवा स्मार्टफोन ग्राहकों पर फोकस करेगा। वीवो वाई1एस मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट के साथ आता है और इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच शामिल है। Vivo फोन में 4,030mAh की बैटरी मिलती है। Vivo V20 और Vivo V20 SE जैसे कंपनी के कुछ हालिया मिड-रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन्स के विपरीत, Vivo Y1s में शामिल एंट्री-लेवल हार्डवेयर के चलते यह बजट विकल्प के रूप में आ सकता है।

रिटेल चेन में फोन से परिचित लोगों का हवाला देते हुए, MySmartPrice की रिपोर्ट कहती है कि Vivo भारत में Vivo Y1 के लॉन्च की तैयारी कर रही है। नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 और Oppo A1k जैसे स्मार्टफोन से प्रतिस्पर्धा करेगा। फिलहाल वीवो ने इस लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
 

Vivo Y1s price in India (expected)

भारत में Vivo Y1s की कीमत की घोषणा होना अभी बाकी है। हालांकि, इसका 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंबोडिया में 109 डॉलर (लगभग 8,100 रुपये) कीमत के साथ लिस्टेड है। इसके भारतीय बाज़ार में भी समान कीमत के साथ आने की संभावना है। इसके अलावा, फोन ऑरोरा ब्लू और ऑलिव ब्लैक रंग विकल्पों में लिस्ट किया गया है।
 

Vivo Y1s specifications

वीवो कंबोडिया वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग से Vivo Y1s के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चलता है। डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10.5 पर चलता है और इसमें 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.22 इंच का एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) चिपसेट और 2 जीबी रैम शामिल हैं। हालांकि ग्लोबल वीवो साइट पर इसकी लिस्टिंग 3 जीबी रैम विकल्प भी दिखाती है। Vivo Y1s में पीछे की तरफ एकमात्र 13-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है।

वीवो वाई1एस 32 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 4,030mAh बैटरी मिलती और फोन का डायमेंशन 155.11x75.09x8.28 एमएम है। यह 161 ग्राम भारी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y1s, Vivo Y1s price in India, Vivo Y1s specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »