Vivo Y17s गीकबेंच पर आया नजर, बजट फ्रेंडली प्रोसेसर और इन फीचर्स से होगा लैस

Vivo Y17s मॉडल नंबर V2310 के साथ हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया है, जिससे इसके परफॉर्मेंस के बारे में खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2023 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y17s मॉडल नंबर V2310 के साथ हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया है।
  • Vivo Y17s ब्लूटूथ 5.0 के साथ 4जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा।
  • Vivo Y17s में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है।

Vivo Y17 में 6.32 इंच एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी Y सीरीज में लगातार नए स्मार्टफोन पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने चीन में Vivo Y77t को Dimensity 7020 प्रोसेसर के साथ पेश किया था। कंपनी ने पिछले महीने Vivo Y78+ (t1) वर्जन भी लॉन्च किया था। अब वीवो एक नया स्मार्टफोन गीकबेंच वेबसाइट पर नजर आया है जो कि जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Vivo Y17s ब्रांड का नया मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। यहां हम आपको Vivo के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo Y17s मॉडल नंबर V2310 के साथ हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया है, जिससे इसके परफॉर्मेंस के बारे में खुलासा हुआ है। बेंचमार्क में स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 328 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1161 स्कोर मिला है। इससे पता चला है कि यह ऑक्टा-कोर Unisoc Tiger T700 प्रोसेसर और Mali G52 MC2 GPU पर बेस्ड होगा। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन में 4GB RAM होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Funtouch OS स्किन पर काम करने की उम्मीद है।

हाल ही में स्मार्टफोन की BIS और Bluetooth SIG लिस्टिंग से पता चला है कि यह ब्लूटूथ 5.0 के साथ 4जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। भारत में Vivo Y17s की लॉन्च तारीख का अभी खुलासा नहीं है, लेकिन इसके अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने की संभावना है। नाम के हिसाब से Vivo Y17s, Vivo Y17 का नया वर्जन लग रहा है। हालांकि, यह भी साफ नहीं है कि ये दोनों स्मार्टफोन बिलकुल अलग हो, क्योंकि Vivo Y17 को 4 साल पहले पेश किया गया था। Vivo Y सीरीज के अन्य मॉडल की तरह Vivo Y17s कुछ नए स्पेसिफिकेशंस के साथ एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन होने की संभावना है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ बड़ी डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।  

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Looks good
  • Lots of storage space
  • Useful features in Funtouch OS
  • Bad
  • Weak processor
  • Average display quality
  • Mediocre photo and video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  3. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. 6 हजार सस्ता खरीदें iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन! यहां मिल रही धांसू डील
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  6. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  7. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  8. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.