5,000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ Vivo Y15A लॉन्च, जानें कीमत...

Vivo Y15A स्मार्टफोन की कीमत फिलीपींस में PHP 7,999 (लगभग 11,891 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन में कंपनी ने दो कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं, वो है मिस्टिक ब्लू और वॉटर ग्रीन कलर।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y15A में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई15ए में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन

मिस्टिक ब्लू और वॉटर ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है Vivo Y15A फोन

Vivo Y15A स्मार्टफोन को फिलीपींस में लॉन्च कर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने Vivo Y15s स्मार्टफोन को सिंगापुर में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था, जिसके बाद अब वीवो वाई15ए को लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा मौजूद है। साथ ही इस फोन की बैटरी भी 5,000 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा।
 

Vivo Y15A price and availability

Vivo Y15A स्मार्टफोन की कीमत फिलीपींस में PHP 7,999 (लगभग 11,891 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन में कंपनी ने दो कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं, वो है मिस्टिक ब्लू और वॉटर ग्रीन कलर।
 

Vivo Y15A specifications

वीवो वाई15ए स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) आधारित FunTouch OS 11.1 पर चलता है। फोन में 6.51 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पो के लिए फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-एसडी, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल है। फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.96 x 75.2 x 8.28mm और भार 178 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y15A, Vivo Y15A specifications, Vivo Y15A price, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  2. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  3. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  4. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  5. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  6. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  7. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  8. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  9. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.