• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 6.5 डिस्‍प्‍ले और 2 कैमरों के साथ वीवो का सस्‍ता फोन Y02s लॉन्‍च, जानें प्राइस

5000mAh बैटरी, 6.5 डिस्‍प्‍ले और 2 कैमरों के साथ वीवो का सस्‍ता फोन Y02s लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह फोन मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर से लैस है साथ ही सिंगल रियर कैमरा भी दिया गया है।

5000mAh बैटरी, 6.5 डिस्‍प्‍ले और 2 कैमरों के साथ वीवो का सस्‍ता फोन Y02s लॉन्‍च, जानें प्राइस

इस फोन को ‘वीवो Y01’ का सक्‍सेसर बताया गया है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्‍च किया गया था।

ख़ास बातें
  • यह फोन 3GB RAM + 32GB स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है
  • जिसकी कीमत PHP 6,499 (लगभग 9,250 रुपये) तय की गई है
  • इसे दो कलर ऑप्‍शंस ‘फ्लोराइट ब्लैक’ और ‘वाइब्रेंट ब्लू’ में खरीद सकते हैं
विज्ञापन
Vivo Y02s सामने आ गया है। वीवो की ऑफ‍िशियल ग्‍लोबल वेबसाइट पर स्‍पॉट होने के कुछ दिनों बाद फोन ने फिलीपींस में अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने पहले ही कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस को कन्‍फर्म कर दिया था। इनमें 6.51 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी शामिल है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर से लैस है साथ ही सिंगल रियर कैमरा भी दिया गया है। इस फोन को ‘वीवो Y01' का सक्‍सेसर बताया गया है, जिसे इस साल की शुरुआत में वीवो Y02s के समान प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।
 

Vivo Y02s के प्राइस और उपलब्‍धता 

यह फोन 3GB RAM + 32GB स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है, जिसकी कीमत PHP 6,499 (लगभग 9,250 रुपये) तय की गई है। इसे दो कलर ऑप्‍शंस ‘फ्लोराइट ब्लैक' और ‘वाइब्रेंट ब्लू' में खरीदा जा सकता है। भारत में फोन की उपलब्धता के बारे में वीवो ने कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo Y02s के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

‘वीवो Y02s' के कई स्पेसिफिकेशंस ‘वीवो Y01' के समान हैं। डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला ‘वीवो Y02s' एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 12 पर चलता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) हेलो फुल व्यू आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले में आई प्रोटेक्शन मोड और 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। यह फोन 3GB रैम और मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर के साथ आता है। 

वीवो Y02s में मल्टी-टर्बो 5.5 फीचर है, जो परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करता है। दावा है कि इससे गेमिंग के दौरान लैग कम होता है। डू नॉट डिस्टर्ब और ई-स्पोर्ट्स मोड जैसे अल्ट्रा गेम मोड फीचर भी फोन में दिए गए हैं। ‘वीवो Y02s' में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में एक एलईडी फ्लैश भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

वीवो ने इस फोन में 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एक USB टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 163.95x75.55x8.19mm और वजन 182 ग्राम है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  7. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  8. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  9. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  10. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »