• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, HD+ डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y01 स्‍मार्टफोन, जानें फीचर्स

5000mAh बैटरी, HD+ डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y01 स्‍मार्टफोन, जानें फीचर्स

Vivo Y01 में 6.51 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्‍टाइल में सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है।

5000mAh बैटरी, HD+ डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y01 स्‍मार्टफोन, जानें फीचर्स

Photo Credit: Vivo

यह फोन फनटच OS 11.1 की लेयर वाले एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y01 स्‍मार्टफोन को अफ्रीकी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है
  • इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है
  • फोन के इंडिया लॉन्‍च को लेकर फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है
विज्ञापन
Vivo Y01 स्‍मार्टफोन को अफ्रीकी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक के हीलियो P35 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 2GB RAM का सपोर्ट मिलता है। Vivo Y01 में 6.51 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्‍टाइल में सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन फनटच OS 11.1 की लेयर वाले एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। 5,000mAh की बैटरी इसमें दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo Y01 केन्या समेत कई अफ्रीकी देशों में उपलब्ध होगा, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। यह फोन एलिगेंट ब्लैक और सेफायर ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। फोन के इंडिया लॉन्‍च को लेकर फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। 
 

Vivo Y01 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला Vivo Y01 स्‍मार्टफोन फनटच OS 11.1 की लेयर वाले एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.51 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) हेलो फुलव्यू IPS LCD डिस्प्ले है। यह डिस्‍प्‍ले आई प्रोटेक्शन मोड के साथ है, जो खतरनाक ब्लू लाइट उत्सर्जन को फिल्टर करता है। इस फोन में मीडियाटेक का P35 प्रोसेसर है साथ में 2 GB रैम का सपोर्ट है। 

Vivo Y01 में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा है। फ्रंट में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

फोन में 32GB इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए (1TB तक) तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ V5, माइक्रो USB (USB 2.0) पोर्ट, USB OTG और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलते हैं। 

Vivo Y01 में फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेशियल रिकग्निशन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, GPS आदि दिए गए हैं। फेस वेक फीचर भी इसमें है, जो यूजर के स्मार्टफोन उठाते ही फोन को अनलॉक कर देता है।

Vivo Y01 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका वजन 178 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »