12GB रैम, 50MP कैमरा, 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च हुई Vivo X70 सीरीज़, जानें कीमत

Vivo X70 सीरीज़ को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज़ में Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। तीनों ही स्मार्टफोन अलग-अलग प्रोसेसर से लैस हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 10 सितंबर 2021 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70, X70 Pro व X70 Pro+ की सेल महीने के अंत में होगी शुरू
  • Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर काम करते हैं तीनों फोन
  • तीनों फोन के प्रोसेसर हैं अलग
Vivo X70 सीरीज़ को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज़ में Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। तीनों ही स्मार्टफोन अलग-अलग प्रोसेसर से लैस हैं। वीवो एक्स70 स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जबकि वीवो एक्स70 प्रो फोन एक्सिनोस 1080 प्रोसेसर से लैस है। वीवो एक्स70 प्रो प्लस फोन की बात करें, तो यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है। यह तीनों ही फोन 12 जीबी रैम के साथ आते हैं। वीवो एक्स70 सीरीज़ के कैमरा को Zeiss द्वारा ट्यून किया गया है।
 

Vivo X70, Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro+ price, availability

Vivo X70 की कीमत CNY 3,699 (लगभग 42,100 रुपये) है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,500 रुपये) है। इसका टॉप-एंड वेरिेएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत CNY 4,299 (लगभग 49,000 रुपये) है।
Advertisement

Vivo X70 Pro की कीमत CNY 4,299 (लगभग 49,000 रुपये) है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग 52,400 रुपये) है। इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग 54,700 रुपये) है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की बात करें, तो फोन के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 5,299 (लगभग 57,000 रुपये) है।

Vivo X70 Pro+ की कीमत CNY 5,499 (लगभग 62,700 रुपये) है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,300 रुपये) है। इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कीमत CNY 6,999 (लगभग 79,700 रुपये) है।
Advertisement

वीवो एक्स70 और वीवो एक्स70 प्रो फोन तीन कलर ऑप्शन में आते हैं, ब्लैक, नेबुला और व्हाइट। वहीं, दूसरी ओर वीवो एक्स70 प्रो प्लस फोन ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है। वीवो स्मार्टफोन्स की सेल सितंबर के अंत से शुरू होगी।
 

Vivo X70 specifications

डुअल सिम (नैनो) वीवो एक्स70 फोन Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर काम करता है और इसमें 6.56-इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ARM G7 जीपीयू, 12 जीबी तक रैम और और 256 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX766V कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,400 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 160.1x75.39x7.55mm और भार 181 ग्राम है।
 

Vivo X70 Pro specifications

वीवो एक्स70 प्रो के कई स्पेसिफिकेशन वनीला वीवो एक्स70 फोन जैसे ही हैं। हालांकि, यह फोन एक्सिनोस 1080 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ARM G78 जीपीयू, 12 जीबी तक रैम और और 512 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर और 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर मौजूद है। फोन की बैटरी 4,450 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 158.3x73.21x7.99mm और भार 185 ग्राम है।
Advertisement
 

Vivo X70 Pro+ specifications

Vivo X70 Pro+ के भी कई स्पेसिफिकेशन वीवो एक्स70 प्रो की तरह ही है। यह फोन 6.78-इंच का अल्ट्रा-एचडी+ (1,440x3,200 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 660 जीपीयू, 12 जीबी तक रैम और और 512 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX578 अलट्रा-वाइड एंगल Sony IMX598 सेंसर, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 55 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50 वॉट वायरलेस फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 164.54x75.21x8.89mm और भार 209 ग्राम है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो वीवो एक्स70 सीरीज़ में डुअल बैंड वाई-फाई के साथ 2.4GHz और 5.1GHz बैंड, 5जी, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस, ग्लोनास, Galileo, QZSS, NFC, यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,376 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Elegant design, IP68 rating
  • Sharp 120Hz display
  • Excellent video stabilisation
  • Good low-light camera quality
  • Good battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Telephoto performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.