वीवो एक्स7 में होगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, टीज़र से हुआ खुलासा

वीवो एक्स7 में होगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, टीज़र से हुआ खुलासा
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने 2014 में एक्सशॉट हैंडसेट को पेश किया था। इसके बाद से ही हैंडसेट के अपग्रेडेड वेरिएंट बनाए जाने की खबरें आती रहीं। लंबे इंतज़ार के बाद ही ऐसा कोई फोन लॉन्च नहीं किया गया। यह हैंडसेट एक बार सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। सुर्खियों का बाज़ार उस वक्त गर्म हो गया जब इस डिवाइस के बारे में ताजा जानकारी सामने आई। हालांकि इस हैंडसेट में एक्सशॉट की ब्रांडिंग नहीं मौजूद है।
 
vivo x7 teaser

इतना तो साफ है कि वीवो एक हैंडसेट पर काम कर रही है जिसका नाम एक्स7 है। इसकी पुष्टि कंपनी के नए टीज़र से हुई। भले ही कंपनी ने इसके एक्सशॉट फैमिली से जुड़े होने की जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक्स7 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने से कनेक्शन तो जुड़ ही गया है।

फ्रंट कैमरे में 16 मेगापिक्ल का सेंसर, यह कंपनी द्वारा एक्सशॉट का अपग्रेडेड वेरिएंट बनाए जाने की ओर इशारा करता है।

इससे पहले वीवो एक्स7 के डिजाइन के संबंध में बड़ा खुलासा हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि यह एक ट्रांसपेरेंट फोन होगा, कुछ वैसा ही जिसकी झलक हमें कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर सिनेमा में देखने को मिली थी। ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनके बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। स्पेसिफिकेशन के संबंध में भी अभी तक सीमित जानकारियां सामने आई हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo X7, Vivo X7 Teaser
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  2. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  6. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  7. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  9. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  10. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »