वीवो एक्स7, एक्स7 प्लस स्मार्टफोन 30 जून को होंगे लॉन्च

वीवो एक्स7, एक्स7 प्लस स्मार्टफोन 30 जून को होंगे लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने जानकारी दी है कि वह अपने एक्स7 स्मार्टफोन को जून महीने के अंत तक लॉन्च करेगी। वीवो एक्स7 के साथ प्लस वेरिएंट को भी 30 जून को होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों हैंडसेट के लॉन्च की तारीख की जानकारी आधिकारिक टीज़र से मिली।

कंपनी ने अब तक वीवो एक्स7 हैंडसेट कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर चुकी है। वीवो एक्स में स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट, 4 जीबी/ 64 जीबी, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। दावा तो इसमें 5.2 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ 3000 एमएएच की बैटरी होने के बारे में भी किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
vivo x7 launch teaser

इससे पहले वीवो एक्स7 के डिजाइन के संबंध में बड़ा खुलासा हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि यह एक ट्रांसपेरेंट फोन होगा, कुछ वैसा ही जिसकी झलक हमें कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर सिनेमा में देखने को मिली थी।

मज़ेदार बात है कि अभी तक प्लस वेरिएंट के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। यह साफ नहीं है कि प्लस मॉडल स्टेंडर्ड वेरिएंट से किन मायनों में अलग होगा। प्लस नाम से यह तो साफ है कि इसका डिस्प्ले ज्यादा बड़ा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo X7, Vivo X7 Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »