Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा

इस स्मार्टफोन में MediaTek का आगामी Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 17:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Vivo X500 Pro Max में 200 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek का आगामी Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है

इस स्मार्टफोन की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। Vivo X500 Pro Max के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में MediaTek का आगामी Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo X500 Pro Max की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ दिया जा सकता है। यह कैमरा हाई-क्वालिटी टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में MediaTek का आगामी Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही इसी टिप्सटर ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। Vivo X500 Pro में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है। यह Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। 

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity  9500 दिया गया है। Vivo X300 Pro की 6,510mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। भारत में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ोतरी हुई है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.