Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष पेश की गई Vivo X300 सीरीज की यह जगह ले सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2026 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • Vivo X500 में 7,500 mAh की बैटरी मिल सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष पेश की गई Vivo X300  सीरीज की यह जगह ले सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 7,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस सीरीज के बेस मॉडल के इंजीनियरिंग सैम्पल में 6.59 इंच मिड-स्क्रीन फ्लैट डिस्प्ले है। Vivo X500 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। 

Advertisement

Vivo X500 में 7,500 mAh की बैटरी मिल सकती है। यह 6.6 इंच से कम डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के लिए एक बड़ी बैटरी होगी। हाल ही में इसी टिप्सटर ने कहा था कि Vivo के दो आगामी Pro सीरीज के कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से एक को अगले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि, इस टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। यह Vivo X500 Pro या Vivo X500 Pro Mini हो सकता है। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें LOFIC टेक्नोलॉजी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Vivo X500 Pro में 6.37 इंच फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है। यह Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है। भारत में पिछले महीने Vivo X300 Ultra को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.