Vivo X500 भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर, 7500mAh बैटरी और 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।
Vivo X500 की भारत में कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है
Photo Credit: Vivo
Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X500 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.59 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे और 7500mAh की बैटरी मिलती है। फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करता है।
Vivo X500 की भारत में शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन Ember Red और Titanium Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी इसे आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और अन्य पार्टनर ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। सेल 3 दिसंबर से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी चुनिंदा बैंक के कार्ड के साथ खरीदारी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर No Cost EMI ऑप्शन भी मिलेंगे।
Vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K LTPS AMOLED (2750 × 1260 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके साथ 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X500 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA-828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT610 ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3.1x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo X500 में 7500mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C 3.2 Gen 1 कनेक्टिविटी दी गई है। सुरक्षा के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है। फोन का वजन Ember Red वेरिएंट के लिए 211 ग्राम और Titanium Black के लिए 213 ग्राम है, जबकि दोनों की मोटाई 8.15 mm है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।