Vivo X50 होगा 1 जून को लॉन्च, एक खास कैमरा सिस्टम से होगा लैस

Vivo X50 स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्ट में एक्स50 सीरीज़ का उल्लेख किया गया है, जो कि इशारा है कि इस फोन का प्रो वेरिएंट भी मौजूद हो सकता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 15 मई 2020 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X50 स्मार्टफोन में दिया जा सकता है क्वाड कैमरा सेटअप
  • Vivo X50 का अलग वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
  • हाल ही में वीवो एक्स50 ब्रांडिंग की रियालिटी शो में दिखी थी

Vivo X50 का 5जी स्मार्टफोन होना तय

Vivo X50 स्मार्टफोन 1 जून को लॉन्च होगा, Vivo ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। आपको बता दें, इससे पहले वीवो एक्स50 ब्रांडिंग को चीन में एक रियालिटी शो के दौरान स्पॉट किया गया था, जिससे स्मार्टफोन के लॉन्च की ओर इशारा मिला था। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। फिलहाल, कंपनी ने इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारी व प्रमुख स्पेसिफेशन से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि, प्रोमो में कंपनी ने फोन के Gimbal कैमरा सिस्टम की जानकारी जरूर दी है, जो कि इमेज स्टेबलाइज़ेशन में मदद करता है।

Vivo X50 स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्ट में एक्स50 सीरीज़ का उल्लेख किया गया है, जो कि इशारा है कि इस फोन का प्रो वेरिएंट भी मौजूद हो सकता है। इसके अलावा, पोस्ट से जुड़े प्रोमो में फोन के Gimbal कैमरा सिस्टम की जानकारी मिली है। Gimbal जैसे सिस्टम की मौजूदगी बेहतर इमेज स्टेबलाइज़ेशन की ओर इशारा करती है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि माइक्रो Gimbal कैमरे को हमने Vivo Apex 2020 के कॉन्सेप्ट फोन में भी देखा था, जो कि इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। Vivo का दावा था कि माइक्रो Gimbal कैमरा स्टेबलाइजेशन एंगल को 200 प्रतिशत तक बढ़ाता है, जिसका मतलब यह है कि यह कैमरा सिस्टम दूसरे स्मार्टफोन की तुलना में कम हिलने और ब्लर फोटो व वीडियो का अनुभव प्रदान करते हैं।

फिलहाल, इस स्मार्टफोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन पर अभी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, लीक वीवो एक्स50 प्रमोशनल समाग्री में स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होल-पंच डिस्प्ले को देखा गया है। माना तो यह भी जा रहा है रि वीवो एक्स50 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
Advertisement

इस लॉन्च के साथ वीवो अपनी एक्स सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ने वाला है। वीवो ने इससे पहले दिसंबर में ट्रिपल रियर कैमरा से लैस Vivo X30 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.