Vivo X300 Ultra हो सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द ही Vivo X300 Ultra को जोड़ा जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 20:40 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हैं
  • इस सीरीज में जल्द ही Vivo X300 Ultra को जोड़ा जा सकता है
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने पिछले महीने Vivo X300 सीरीज को पेश किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द ही Vivo X300 Ultra को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में कैमरों के लिहाज से Vivo X200 Ultra की तुलना में अपग्रेड होगा। यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस टिप्सटर ने कहा है कि Vivo X300 Ultra की 6.8 इंच OLED स्क्रीन के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इसके डिस्प्ले का फ्लैट डिजाइन और 2K रिजॉल्यूशन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Sony IMX90E कैमरा, 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है। हाल ही में Vivo X300 और X300 Pro की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में Vivo X300 सीरीज के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। 

देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में Vivo ने लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। Vivo की T series, V60 और Y सीरीज का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत अच्छा रहा है। हाल ही में Vivo V60 Lite 5G को लॉन्च किया गया था। इस  स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo है। Vivo V60 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.