Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!

फोन 90W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह धांसू प्रोसेसर के साथ आता है।

Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!

Vivo X300 FE कंपनी का धांसू कैमरा फोन है जिस पर इस वक्त सबसे भारी डिस्काउंट आ गया है।

ख़ास बातें
  • 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ फोन में तीन रियर कैमरा हैं।
  • फोन 90W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
  • इसमें 6500mAh की बैटरी है।
विज्ञापन

Vivo X300 FE कंपनी का धांसू कैमरा फोन है जिस पर इस वक्त सबसे भारी डिस्काउंट आ गया है। Vivo X300 FE फोन Flipkart पर सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट हो गया है। 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ फोन तीन रियर कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 6500mAh की बैटरी है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह धांसू प्रोसेसर के साथ आता है। आइए जानते हैं vivo X300 FE के डिस्काउंट ऑफर के बारे में। 

vivo X300 FE Discount Price Offer

vivo X300 FE को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 1,09,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन 18 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। Vivo X300 FE को अगर आप Flipkat Axis बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो 13000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं।  

Vivo X300 FE Specifications

Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Vivo के X300 FE में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में X300 FE में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, GPS और USB-C पोर्ट मिलता है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Fresh and premium IP69-rated design
  • Lighter Telephoto Extender Gen 2 works well
  • Vibrant 120Hz LTPO display
  • OriginOS 6 is highly customisable
  • Good raw performance
  • 40W wireless charging
  • Great battery life
  • कमियां
  • Poor ultrawide camera
  • Average selfie camera
  • No HDR video recording option
  • Gets hot when recording video
डिस्प्ले6.31 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,216x2,640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »