Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X300 FE का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo X300 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X300 FE का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। X300 FE में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। X300 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo X300 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo X300 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹84,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और रिटेल पार्टनर के जरिए उपलब्ध है। बैंक ऑफर में एसबीआईस एचडीएफसी और एक्सिस कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं यह फोन 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ मिल सकता है। इसके अलावा 10% एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। यह फोन पहले से ही 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹89,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹99,999 में उपलब्ध है।
Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो X300 FE की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.76 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 191 ग्राम है। X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 FE के रियर में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में X300 FE में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू