Vivo X30 Pro की तस्वीरें लीक, होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक

Vivo X30 Pro Images: आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो एक्स30 प्रो की कथित वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं, लीक हुई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे नज़र आ रहे हैं।

Vivo X30 Pro की तस्वीरें लीक, होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक

Photo Credit: Weibo

Vivo X30 Pro Images: होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक

ख़ास बातें
  • Vivo X30 Pro में हो सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • वीवो एक्स30 प्रो में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर
  • Vivo X30 में होगा डुअल-मोड 5G सपोर्ट
विज्ञापन
Vivo X30 Pro Images: हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि वीवो एक्स30 और वीवो एक्स30 प्रो स्मार्टफोन को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X30 सीरीज में Samsung Exynos 980 5G चिपसेट होगा और यह 5जी सपोर्ट के साथ आएंगे। आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो एक्स30 प्रो की कथित वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं, लीक हुई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे नज़र आ रहे हैं। वहीं, Vivo X30 Pro के फ्रंट पैनल में होल-पंच डिज़ाइन के साथ सिंगल सेल्फी कैमरा है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर कथित वीवो एक्स30 प्रो की ये तस्वीरें सामने आई हैं। वीवो एक्स30 प्रो के  बैक पैनल का डिज़ाइन कुछ समय पहले सामने आए आधिकारिक वीवो एक्स30 के रेंडर के डिज़ाइन से मिलता जुलता है। Vivo X30 Pro के बैक पैनल में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर और रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह पेरीस्कोप मैकेनिज्म के साथ टेलीफोटो लेंस हो सकता है।

इसी तरह का अरेंजमेंट कुछ समय पहले Vivo X30 के आधिकारिक टीज़र में भी देखने को मिला था, साथ ही इस बात का भी पता चला था कि फोन 60x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा।
 

Vivo X30 Pro Specifications (उम्मीद)

वीवो एक्स30 प्रो में 6.89 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज, 4,500 एमएएच बैटरी और 44 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एक्सीनॉस 980 5जी प्रोसेसर दिया जाएगा। Vivo X30 Pro Price की बात करें तो इसकी शुरुआती  कीमत 3,998 चीनी युआन (लगभग 40,000 रुपये) हो सकती है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का हो सकता है।

वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,498 चीनी युआन (लगभग 45,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,998 चीनी युआन (लगभग 50,000 रुपये) हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 980
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo X30 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »